जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया, लम्बे समय से थी तलाश 

0

श्रीनगर : पोलीसनामा ऑनलाईन – जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों ने रविवार को लष्करे ए तोयबा के दो आतंकवादियों के मार गिराया। ये आतंकवादी सुरक्षा बलों के हिट लिस्ट में थे। हिन्द सीता पोरा भाग में हुए मुठभेड़ में ये आतंकवादी मारे गए।

मारे गए आतंकवादियों के नाम जावेद अहमद भट कर आदिल बशीर वाणी है। ये दोनों कुलगाम जिले के रहने वाले थे। इन दोनों आतंकवादियों के छिप कर होने की जानकारी सुरक्षा बलों को गुप्त सूत्रों से मिली थी। इसके बाद आतंकवादियों के छिपी हुई जगह की घेराबंदी किये जाने पर आतंकवादियों और सुरक्षा बलों में मुठभेड़ शुरू हो गया। इस मुठभेड़ में दोनों आतंकवादी मारे गए।

जावेद और अदील के खिलाफ पुलिस स्टेशन में कई गंभीर मामले दर्ज है। यह जानकारी पुलिस ने दी। सुरक्षा बलों ने पिछले दो सालों में आतंकवादियों के खिलाफ जोरदार मुहीम चला कर कई आतंकवादियों को मार गिराया है।

जम्मू कश्मीर के शोपिया में सुरक्षा बलों ने कुछ दिनों पहले आईएसजेके के कमांडर को मार गिराया था। उस वक़्त घटनास्थल पर बड़े पैमाने पर हथियार बरामद हुआ था।

शोपिया जिले के गांव में आतंकवादियों के छिपे होने की जानकारी सुरक्षा बलों को मिली थी। इस जानकारी के आधार पर शुक्रवार की सुबह परिसर में तलाशी अभियान चलाया गया. इसी तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

इस हमले का जवानों ने जोरदार जवाब देते हुए एक आतंकवादी को मार गिराया। मारे गए आतंकवादी का नाम इशाक सोफी (अब्दुल्ला) है जो सोपोर का रहने वाला था। उसके बारे में कहा जाता है कि वह इस्लामिक स्टेट ऑफ जम्मू कश्मीर संगठन का कमांडर था।

You might also like
Leave a comment