महाराष्ट्र में नये विरोधी पक्ष नेता चुनने की कबायद तेज, कांग्रेस से 3 नाम की चर्चा

0
मुंबई : पोलीसनामा ऑनलाईन – कांग्रेस के गुटनेता और विरोधी पक्ष नेता के चयन के लिए कांग्रेस के विधायकों की बैठक होगी। कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रभारी मल्लिकार्जुन खडगे की यह बैठक होगी।
विजय वडेट्टीवार व पृथ्वीराज चव्हाण  का नाम आगे
राधाकृष्ण विखे पाटिल के विरोधी पक्ष नेता पक्ष से इस्तीफा देने के बाद यह पद रिक्त हुआ है। इसलिए कांग्रेस की तरफ से विरोधी पक्ष नेता पद के लिए अब विजय वडेट्टीवार, सीनियर नेता पृथ्वीराज चव्हाण और बालासाहेब थोरात के नाम की चर्चा है।
लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष बदले जाने की भी चर्चा है। इस पद के लिए बालासाहेब थोरात के नाम की चर्चा है। ऐसे में माना जा रहा है कि विरोधी पक्ष नेता पद के लिए विजय वडेट्टीवार और सीनियर नेता पृथ्वीराज चव्हाण के बीच ही असली फाइट है।
विखे पाटिल का इस्तीफा
अहमदनगर से अपने बेटे सुजय विखे पाटिल को कांग्रेस से टिकट दिलाने के लिए राधा कृष्ण विखे पाटिल ने काफी प्रयास किया। लेकिन गठबंधन में यह सीट राष्ट्रवादी कांग्रेस को चली गई जिसकी वजह से सुजय को कांग्रेस से उम्मीदवारी नहीं मिल पाई। इसके बाद सुजय ने बगावत का झंडा बुलंद कर भाजपा में चले गए। बेटे के भाजपा में चले जाने के बाद उनके पिता राधाकृष्ण विखे पाटिल ने भी विरोधी पक्ष नेता पद से इस्तीफा देना ही पसंद किया। लेकिन कांग्रेस में रहते हुए उन्होंने खुलेआम अहमदनगर और शिर्डी लोकसभा सीट के लिए महायुति के पक्ष में प्रचार किया। इसके बाद विखे पाटिल ने खुद कांग्रेस से अलग होने का ऐलान कर अपना इस्तीफा भेज दिया।
You might also like
Leave a comment