यह मामला चिंतनीय है…महाराष्ट्र में 734 से ज्यादा पुलिसकर्मी पॉजिटिव

0

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – देश भर में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के कोरोना पॉजिटिव होने के आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। महाराष्ट्र का आंकड़ा सबसे ज्यादा हो गया है। प्रदेश में अब तक 714 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 648 एक्टिव केस हैं और 61 ठीक हो चुके हैं, जबकि महाराष्ट्र में कुल पांच पुलिसकर्मियों की कोरोना की वजह से जान चली गई। इसके अलावा महाराष्ट्र में लॉकडाउन के दौरान पुलिसकर्मियों पर अब तक हमले की 194 घटनाएं हुई हैं। पुलिसकर्मियों पर हमले के मामले में अब तक 689 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
बता दें कि देश में कोरोना वायरस के केस तेज गति से बढ़ रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,320 नए मामले सामने आए हैं और 95 मौतें हो चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में कोरोना के कुल 59,662 मामले सामने आए हैं। इनमें से 39,834 एक्टिव केस हैं। यानी जिनका अभी इलाज चल रहा है। जबकि 17,847 लोग ठीक हो चुके हैं और 1981 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र, दिल्ली और गुजरात समेत अन्य कई राज्यों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र में 19,000 से ज्यादा, गुजरात में 7000 से ज्यादा और दिल्ली में 6000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं।

You might also like
Leave a comment