जब तक रेड जोन, ग्रीन जोन में न बदल जाये तब तक लॉकडाउन से राहत नहीं, जानें क्या होता है रेड और ग्रीन जोन में फर्क

0

नई दिल्ली : पोलिसनामा ऑनलाइन – कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में हाहाकार मचा रखा है। हर दिन हजारों लोगों की मौत हो रही है। भारत की बात करें तो यहां कोरोना मरीजों की संख्या 24600 के पार पहुंच गयी है। जबकि मरने वालों की संख्या 782 हो गयी है। भारत में भी कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। जिससे देखते हुए देश में हॉटस्पॉट और रेड जोन, ऑरेंज और ग्रीन जोन बाट दिए है। राज्य सरकारों ने बॉर्डर सील कर दिए हैं। बता दें कि देशभर में लॉकडाउन को आज पूरा एक महीना हो गया है। देश में कोरोना के कम प्रभावित इलाकों को शायद 3 मई को लॉकडाउन से राहत मिल जाए।

इस पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और मेदांता अस्पताल के सीएमडी डॉक्टर नरेश त्रेहन ने विस्तार से जानकारी दी। सत्येंद्र जैन ने कहा कि शुक्रवार रात दिल्ली के कई इलाकों में दुकानों को मंजूरी दे दी गई है। हालांकि ज्यादा प्रभावित इलाकों में दुकानों को अभी भी बंद रखा जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा जारी निर्देशों के तहत देशभर में सिर्फ उन्हीं जगहों पर दुकानें खुलेंगी जहां कोरोना का प्रभाव ज्यादा नहीं है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि दिल्ली में 3 मई के बाद लॉकडाउन खत्म होगा या नहीं। इस पर इतनी जल्दी फैसला लेना सही नहीं होगा। लॉकडाउन को बढ़ाने या खत्म करने पर फैसला 8-9 दिन पहले लेने की बजाए 1-2 दिन पहले लेना ज्यादा बेहतर होगा। शुरुआत में कोरोना के मामले एक दिन में डबल हो रहे थे। लॉकडाउन के बाद मामले 6-7 दिन में डबल होने लगे। मौजूदा स्थिति में कोरोना के मामले 13 दिन में डबल हो रहे हैं।

डॉ. नरेश त्रेहन ने इस विषय में जानकारी देते हुए बताया कि लॉकडाउन की वजह से भारत बड़े खतरे का शिकार होने से बचा है। दूसरा, सरकार जिन हॉटस्पॉट इलाकों में लॉकडाउन बढ़ाने के बारे में सोच रही है, वो बिल्कुल सही है. कोरोना की चेन तोड़ने का यही एक जरिया है। उन्होंने आगे कहा कि लॉकडाउन को हटाने से पहले हमें हॉटस्पॉट, ग्रीन जोन और येलो जोन को अलग करना होगा।

जानें क्या होता है रेड और ग्रीन जोन में फर्क –
रेड जोन – जहां कोरोना के मरीजों की संख्या ज्यादा मिली है उन हॉटस्‍पॉट वाले जिलों को रेड जोन घोषि‍त किया गया है। ऐसा में इस जोन में रहने वालों को सख्ती से लॉकडाउन का पालन करना होता है। ये लोग किसी भी काम से बाहर नहीं निकल सकते। अब इन क्षेत्रों में सरकार डोर-टू-डोर सुविधाएं उपलब्‍ध कराएगी ताकि लोग घरों के भीतर रहकर संक्रमण से बच सकें।

ग्रीन जोन – ग्रीन जोन ऐसे जिले या इलाके हैं जहां कोरोना वायरस का एक भी पॉजिटिव केस अब तक सामने नहीं आया है।  इसके अलावा वे जिले जहां पिछले 28 दिनों से एक भी कोरोना पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है, वो भी ग्रीन जोन की सूची में शामिल होगा। इन इलाकों में आवश्‍यक सेवाएं और बिजनेस मूवमेंट सरकार के नियमों के आधार पर होता है।

You might also like
Leave a comment