यूपी : लेडी कांस्टेबल के प्रेम प्रकरण के मामले में युवक को जिंदा जलाया, ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला बोला

0

उत्तर प्रदेश : समाचार ऑनलाइन –  लॉकडाउन के खत्म होते ही तेज़ी से अपराध के मामले सामने आने लगे है. उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में सोमवार को दबंगो ने एक युवक का हाथ पैर बांध कर जिंदा जला दिया। इस दर्दनाक घटना के बाद ग्रामीणों ने घंटो तक पुलिस के सामने उत्पात और आगजनी की। इस दौरान ग्रामीणों ने दो पुलिस जीप समेत तीन वाहनों में आग लगा दिया। इस घटना में 4 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए. मामला फतनपुर के भुजौनी गांव का है जहां सोमवार दोपहर में घर से निकले युवक अंबिका पटेल की देर शाम आम के बाग़ में अधजली शव मिला। इसके बाद ग्रामीण आगबबूला हो गए और डायल 112 को खबर दी। इसके बाद मौके पर सीओ रानीगंज पहुंचे। इसके बाद नाराज ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।

प्रेम प्रकरण का मामला
गांव में ऐसी चर्चा है कि अंबिका पटेल का पदोष की एक लड़की से प्रेम संबंध था। लेकिन लड़की कुछ दिनों बाद यूपी पुलिस में कस्टेबल के रूप में भर्ती हो गई थी और उसकी पोस्टिंग दूसरे शहर में हो गई थी। दोनों के बीच दुरी बन गई लेकिन दोनों शादी करना चाहता थे। लेकिन परिजनों को यह बात पसंद नहीं आई। कुछ दिनों पहले अंबिका ने लड़की के साथ की फोटो वायरल कर दी थी। इसके बाद लड़की के पिता ने लड़के पर छेड़खानी का केस दर्ज करा दिया। पुलिस विभाग से मामला जुड़ा होने के कारण पुलिस ने तुरंत अंबिका को गिरफ्तार कर लिया। वह कोरोना वायरस के बीच 1 मई को जेल से छूट कर घर पहुंचा। उसके बाद सोमवार को यह घटना हुई.

दबंगो को पुलिस ने कस्टडी में लिया
पुलिस ने मामले में दोनों पक्ष से दर्जनों दबंगो को हिरासत में लिया है। गांव में हत्या के बाद तनाव को देखते हुए पीएससी की 2 कंपनी पुलिस तैनात की गई है। एसपी अभिषेक सिंह का कहना है कि अंबिका को पेड़ में बांधकर जिंदा जलाया गया है। लड़की के परिजनों पर हत्या का आरोप लगा है। सभी के खिलाफ केस दर्ज करने की कार्रवाई की गई है।

You might also like
Leave a comment