VIDEO : पीली साड़ी वाली महिला अफसर फिर आई सुर्खियों में, सपना चौधरी के गाने पर किया जमकर डांस 

0

मुंबई : पोलिसनामा ऑनलाईन – सोशल मीडिया पर आये दिन अलग-अलग वीडियो वायरल होते रहते है। लोकसभा चुनाव के दौरान चर्चा में आई पीली साड़ी वाली महिला अफसर एक बार फिर सुर्ख़ियों में आ गई है। पिली साड़ी से पहचाने जाने वाली महिला ने इस बार हरी साड़ी पहनी और सपना चौधरी के फेमस ‘तेरी आख्या का ये काजल’ गाने पर जमकर डांस किया। यह देख लोग हैरान रह गए। वो अपने डांस स्टेप से सपना चौधरी को भी टक्कर देती दिखी।

इस वीडियो को महिला ने टिक टॉक पर डाला, जो कि अब यूट्यूब पर भी है। वायरल वीडियो में रीना किसी फंक्शन मे डांस करती नजर आ रही हैं। हालांकि इस बार उन्होंने हरे रंग की साड़ी पहन रखी है। इस वीडियो में वह हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के फेमस गाने ‘तेरी आख्या का यो काजल” पर डांस कर रही हैं। इस 42 सेकंड के वीडियो में महिला ने जमकर डांस किया है। लोग इस वीडियो को तेजी से शेयर भी कर रहे है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा है।

image.png

इस वीडियो में रीना द्विवेदी के अलावा और भी महिलाएं नजर आ रही हैं। लेकिन रीना के जबरदस्त डांस को ही सब देख रहे है। इससे पहले भी रीना के TikTok पर कई डांस वीडियो पोस्ट किये गए हैं।

 

You might also like
Leave a comment