भाजपा में आने वालों का स्वागत है, लेकिन जांच करके : देवेंद्र फडणवीस

0

मुंबई : पुलिसनामा ऑनलाईन – लोकसभा चुनाव के बाद अब भाजपा-शिवसेना विधानसभा की तैयारी में जुटी है। विधानसभा के लिए अभी से दोनों पार्टियों ने मोर्चेबंदी शुरू कर दी है। शिवसेना जन आशीर्वाद यात्रा कर रही है जबकि भाजपा की महाजनादेश यात्रा की रविवार से शुरुआत हो गई। इसका शुभारंभ कार्यक्रम खबर लिखे जाने तक चल रहा था। इस मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भाजपा में शामिल होने वालों और अन्य विषयों पर अपने विचार रखें।

आने वालों को जांच-परख कर लें
उन्होंने कहा कि भाजपा में प्रवेश करने वालों का भाजपा में स्वागत है। लेकिन आने वालों की जांच-परख करके लेंगे। यह चौंकाने वाला बयान देवेंद्र फडणवीस ने दिया है। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से दिल लगाकर काम करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के जनता को हल्के में लेकर न चले। जीत का अभिमान हो लेकर गर्व नहीं करें।

उन्होंने कहा कि जनता हमारे देवता है। उन तक पहुंचने के लिए महाजनादेश यात्रा का आयोजन किये जाने की जानकारी उन्होंने दी। उन्होंने कहा बड़े साफ लहजे में कहा कि युद्ध बदल चुका है। शस्त्र और रणनीति बदलनी होगी। उन्होंने इस मौके पर आश्वासन दिया कि इस पीढ़ी ने सूखे का सामना किया है, लेकिन अगली पीढ़ी को सूखे का सामना नहीं करने देंगे।

मुख्यमंत्री का फैसला जनता करेगी
आघाड़ी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा सूखा आघाड़ी के लिए अच्छा समय था। उन्होंने पैसे लूटने के लिए कई योजनाएं लाई। उन्होंने विश्वास जताया कि शिवराय की तरह रणनीति बनाकर विधानसभा की लड़ाई जीतेंगे।

उन्होंने इस मौके पर साफ कर दिया कि मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कौन बैठेगा इसका निर्णय जनता करेगी। फिलहाल छोटी-छोटी बातों पर विचार करने की जरूरत नहीं है। विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे पर जल्द निर्णय होगा।

You might also like
Leave a comment