कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी की हत्या

0

पुणे : पोलीसनामा ऑनलाईन – शराब की नशा में पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या करनेवाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह घटना सातारा के कराड़ स्थित चौरे गांव में हुई। पुलिस ने बताया कि शशिकला आनंदा सातपुते (45) की हत्या कर दी गई है। उसकी हत्या के आरोप में पति आनंदा दादु सातपुते (50) को गिरफ्तार किया गया है। उस पर कराड़ पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

आनंदा और शशिकला को दो बेटे हैं जो मंुबई में नौकरी करते हैं। आनंदा को शराब की लत थी। वह शराब के लिए राेज शशिकला से पैसे मांगता था। शशिकला पैसे नहीं देती थीं इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा होता था। आनंदा शशिकला से गालिगलौज कर मारपीट करता था। सोमवार की सुबह देानों में फिर से झगड़ा हुआ। उस समय उनका बेटा आकाश भी मौजूद था। आकाश ने जैसे तैसे आनंदा काे समझाया और वह बाहर गया। दोपहर चार बजे वह लौटा तब शशिकला खून से लथपथ पड़ी हुई थीं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहंुची। आनंदा गिरफ्तारी के डर से एक कुएं में छुपा बैठा था लेकिन पुलिस ने उसे ढूंढ निकालकर गिरफ्तार कर ही लिया।

You might also like
Leave a comment