24 घंटे में 80 महाराष्ट्र पुलिसकर्मी हुए कोरोना पॉजिटिव, अब तक 20 की मौत

0

मुंबई : पोलिसनामा ऑनलाइन – कोरोना एक ऐसी महामारी बन गई है जिसे रोकना मुश्किल होता जा रहा है। हर बढ़ते दिन के साथ कोरोना कई मासुम लोगों की जान ले रहा है। हर दिन इसका संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है।

यहां तक कि हमारे जवान और पुलिस भी कोरोना की चपेट में आ गए है। महाराष्ट्र पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में 80 पुलिस कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं जबकि 2 पुलिस कर्मी की मौत हो गई है। महाराष्ट्र पुलिस में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर1,889 हो गई है और कुल 20 मौतें हुई हैं। अभी महाराष्ट्र पुलिस में कुल 1,031 सक्रिय मामले हैं जबकि 838 कर्मी ठीक हो चुके हैं।

You might also like
Leave a comment