गैंगरेप के बाद गुप्तांग में डाली रॉड, फिर शव दरवाजे पर फेंककर चले गए   

gang raped
January 6, 2021

बदायूं. ऑनलाइन टीम : उस रात निर्भया तड़पती रही थी। उसका पूरा शरीर हैवानियत की गवाही दे रहा था। गुप्तांग में डाले गए राड की टीस असहनीय थी। पूरे 8 साल बाद फिर ‘निर्भया’ जैसी हैवानियत हुई। तब एक युवती के साथ दरिंदे हवस-हवस खेल रहे थे, आज 50 साल की महिला थी।

जां हां, हम बात कर रहे है यूपी के बदायूं स्थित उघैती थाना क्षेत्र के एक गांव की। 50 वर्षीय आंगनबाड़ी सहायिका रोज की तरह पूजा करने गई थी। यह उसके दिनचर्या में शामिल था। उसे नहीं मालूम था कि उसके साथ क्या होने वाला है। काफी देर तक उसका कोई पता नहीं चला। दर्ज आरोप के मुताबिक,  देर रात मंदिर का महंत अपनी बोलेरो से उसका शव घर के दरवाजे पर फेंककर चला गया। परिजनों ने देखा तो आवाक रह गए। वह तो महिला को खोजने में परेशान थे। मगर शव की हालत देख उन्होंने आंखें बंद कर ली। देखने की हिम्मत भी भला कोई कैसे उठाए? वह किसी की मां, तो किसी की बहन ही तो थी।

जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी महंत समेत उसके एक चेले व ड्राइवर के खिलाफ गैंगरेप के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। सोमवार की दोपहर 18 घंटे बाद लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजी गई। महिला डॉक्टर समेत तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। शाम को रिपोर्ट आई तो पता चला कि महिला के प्राइवेट पार्ट में गंभीर घाव थे। काफी खून भी निकल गया था।

रिपोर्ट में कोई लोहे की रॉड या सब्बल गुप्तांग में ठूंसे जाने की बात भी सामने आई। उसकी बाईं पसली, बायां पैर और बायां फेफड़ा भी वजनदार प्रहार से क्षतिग्रस्त कर दिया गया। महिला की मौत की वजह अधिक रक्तस्राव व सदमा लगने से होना सामने आई है। बताया जाता है कि इससे पहले आरोपी महंत उसे अपनी गाड़ी से इलाज के लिए चंदौसी भी ले गया था। आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।  आरोपी बाबा सत्यनारायण, उसका चेला वेदराम व ड्राइवर जसपाल को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।