Bank Holidays : सितंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी लिस्ट

0

नई दिल्ली : ऑनलाइन टीम – त्यौहारी सीजन के साथ ही वित्त वर्ष 2020-21 की दूसरी तिमाही का आखिरी महीना सितंबर शुरू होने वाला है। आरबीआई के दिशा-निर्देशों के अनुसार देश में कार्यरत बैंक रविवार के अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं, साथ ही सितंबर में कुछ अतिरिक्त छुट्टियां भी हैं और कुछ क्षेत्रीय त्यौहार भी हैं। सितंबर महीने में देश के विभिन्न हिस्सों के बैंक करीब 12 दिन बंद रहेंगे।

जानिए सितंबर 2020 में किस-किस दिन बंद रहेंगे बैंक –
01 सितंबर, मंगलवार- तीसरा ओणम की वजह से केरल व जात्रा त्योहार की वजह से सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।
02 सितंबर, बुधवार- गंगटोक, कोचि, केरल और तिरुअनंतपुरम में पंग ल्हाबसोल और श्री नारायण गुरु जयंती पर अवकाश रहने की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
6 सितंबर, रविवार- रविवार का दिन होने की वजह से साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
12 सितंबर- महीने का दूसरा शनिवार रहने की वजह से बैंकों में छुट्टी रहेगी।
13 सितंबर- रविवार का दिन होने की वजह से बैंक में साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
17 सितंबर, गुरुवार- अगरतला, बेंगलुरु और कोलकाता समेत कुछ अन्य राज्यों में महालया अमास्या की वजह से बैंकों में अवकाश रहेगा। साथ ही 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा भी है।
20 सितंबर- रविवार की वजह से बैंक में साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
21 सितंबर, सोमवार- कोचि और तिरुअनंतपुरम में श्रीनारायण गुरु समाधि दिवस के मौके पर बैंकों में अवकाश रहेगा।
23 सितंबर, बुधवार- हरियाणा हीरोज शहादत दिवस के मौके पर हरियाणा में बैंकों में अवकाश रहेगा।
26 सितंबर- महीने का चौथा शनिवार रहने की वजह से देश के बैंकों में छुट्टी रहेगी।
27 सितंबर- रविवार का दिन होने की वजह से साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
28 सितंबर,सोमवार- सरदार भगत सिंह जयंती के कारण पंजाब में कई बैंकों में अवकाश रहेगा।

You might also like
Leave a comment