BREAKING : रिया से पूछताछ करने वाले DCP अभिषेक त्रिमुखे समेत पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव

मुंबई : ऑनलाइन टीम – मुंबई में कोरोना का कहर जारी है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल सुशांत सिंह राजपूत मामले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती से पूछताछ करने वाले डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे और उनके सभी घरवाले कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एक साथ पुरे परिवार के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया है। इस अहम केस में सीबीआई ने उनसे कई बार पूछताछ भी की थी।

बता दें कि डीसीपी त्रिमुखे वही अफसर है जिनपर सुशांत केस में जांच को लेकर सवाल उठते रहे हैं। रिया चक्रवर्ती की कॉल डिटेल्स से ये खुलासा हुआ था कि सुशांत सिंह की मौत के बाद रिया की बांद्रा के डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे से फोन पर कई बार बातचीत हुई थी।

इस केस को लेकर डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे को सीबीआई और मुंबई पुलिस के बीच नोडल अफसर बनाया गया हैं। वो लगातार सीबीआई के साथ कोऑर्डिनेट कर रहे थे। बता दें, देश में कोरोना प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र का नाम शीर्ष पर है। यहां पुलिसकर्मी और अधिकारी भी इसकी चपेट में हैं।