Basavaraj Bommai | कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री का उद्योग नगरी पिंपरी-चिंचवड से करीबी रिश्ता…!

0

पिंपरी (Pimpri News) : कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की बसवराज बोम्मई (Basavaraj Bommai) ने आज सुबह शपथ ली है। बोम्मई का औद्योगिक नगरी पिंपरी-चिंचवड़ (Pimpri-Chinchwad) से बहुत करीबी रिश्ता है। मौकेनिकल इंजीनियर बोम्मई (Basavaraj Bommai) ने अपने करियर की शुरुआत पिंपरी चिंचवड से की थी। टाटा मोटर्स कंपनी (Tata Motors Company) के एडीडी डिपार्टमेंट (ADD Department) में उन्होंने तीन साल तक नौकरी की । उसके बाद उद्योग और आगे राजनीति में प्रवेश किया और आज कर्नाटक (Karnataka) के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने शपथ लिया है।

 

कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बसवराव बोम्मई (Basavaraj Bommai) मैकेनिकल इंजीनियर हैं। मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के बाद उन्होने 1982 में पिंपरी के टाटा मोटर्स के प्लांट में प्रशिक्षण लिया। उसके बाद कंपनी के अनक्लियर डेवलपमेंट डिपार्टमेंट (Unclear Development Department) (एडीडी) में ज्वाइन हुए। तीन सल तक उन्होने नौकरी की, उसके बाद नौकरी छोड़ दी, ऐसा टाटा मोटर्स के सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी मनोहर पारलकर (Manohar Paralkar) ने कहा।

 

बोम्मई का जन्म हुबली में हुआ, वे 61 वर्ष के हैं। मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के बाद उन्होंने कुछ समय तक नौकरी की। उसके बाद उन्होने उद्योग के क्षेत्र में हाथ अजमाया।

उनके पिता एस आर बोम्मई (Basavaraj Bommai) भी मुख्यमंत्री थे।

इसलिए राजनीति की विरासत उन्हे घर से ही मिली थी।

जनता दल से उन्होंने अपने राजनीतिक करियर (political career) की शुरुआत की।

1997 और 2003 में दो बार वे विधान परिषद में विधायक चुने गए।

2008 में उन्होंने जनता दल को रामराम कहते हुए भाजपा (BJP) में प्रवेश किया।

 

भाजपा में जाने के बाद विधानसभा में चुने गए।

2013 और 2018 में वो विजयी हुए।

पूर्व मुख्यमंत्री  येदियुरप्पा (Yediyurappa)  के मंत्रिमंडल में बोम्मई के पास गृह मंत्री पद की जिम्मेदारी थी।

 

उम्र का कारण देते हुए येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

उसके बाद यह जिम्मेदारी बोम्मई को सौंपी गई।

 

 

 

 

 

You might also like
Leave a comment