Bhaskarrao Pere Patil | आदर्श गांव के आदर्श सरपंच भास्करराव पेरे पाटिल आएंगे ‘कोण होणार करोड़पती’ में

0

मुंबई (Mumbai News) : आदर्श गांव (Adarsh village) के सरपंच भास्करराव पेरे पाटिल (Bhaskarrao Pere Patil) इस सप्ताह सोनी मराठी पर प्रसारित होनेवाले ‘कोण होणार करोड़पती’ (Kon Honaar Crorepati ) कर्मवीर स्पेशल शो में अएंगे। भास्करराव पटोदा/गंगापुर नेहरी के सरपंच हैं। उनके नेतृत्व में इस गांव को ‘आदर्श गांव’ का पुरस्कार मिला है। गांव को अब तक 22 अलग-अलग पुरस्कार मिल चुके हैं। हर 15 मिनट में हाथ धोने की सुविधा, महिलाओं के लिए सैनिटरी नैपकिन, कृषि के लिए गांव में पानी की आपूर्ति, एक गांव एक गणपति योजना, अप-टू-डेट स्कूल; भास्करराव (Bhaskarrao Pere Patil) ने अपने गांव और गांव के लोगों के लिए ऐसी कई गतिविधियां लागू की हैं।

 

भास्करराव (Bhaskarrao Pere Patil) ने यह भी बताया कि महासत्ता क्या है और इसे कैसे होना चाहिए। उन्हें पढ़ना पसंद है। वे प्रयोग करना और अपने गांव का विकास करना पसंद करते हैं।

वे कोशिश करते हैं कि गांव के सभी लोगों को शिक्षित किया जाए, अपने पैरों पर खड़ा किया जाए।

पूर्व राष्ट्रपति ए.पी. जे. अब्दुल कलाम (A.P. J. Abdul Kalam) ने भास्करराव को सम्मानित किया था।

इस आदर्श गांव का दौरा कई महान हस्तियों ने किया है।

 

भास्करराव कर्मवीर स्पेशल शो में जीते गए सारे पैसे का इस्तेमाल

अपने गांव के लोगों और गांव के विकास में करेंगे।

 

 

 

 

You might also like
Leave a comment