भारत को बड़ी उपलब्धि…जोधपुर के वैज्ञानिकों को मिले पृथ्वी पर शुरुआती जीवन के सबूत

0

जोधपुर : समाचार ऑनलाइन – जोधपुर के सूरसागर इलाके में भू-विज्ञानियों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। यहां दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा मांसल शरीर का जीवाश्म ढूंढ़ निकाला गया है। इन्हें पृथ्वी पर शुरुआती जीवन का प्रमाण माना जाता है। यह जीवाश्म इंडियाकारा युग का है, जो कि 63 करोड़ वर्ष पुराना है। दुनिया में इंडियाकारा युग का सबसे पहला जीवाश्म ऑस्ट्रेलिया की इंडियाकारा पहाड़ी पर मिला था, इसलिए इस युग के जीवाश्म को इंडियाकारा नाम दिया गया है। यह तश्तरीनुमा 32 से 84 सेंटीमीटर आकार के हैं।

34 सेमी छोटा है इससे पहले मिला जीवाश्म : दुनिया में बहुत कम संख्या में इंडियाकारा युग के बहुकोशिकीय मांसल जीवाश्म मिले हैं. इससे पहले सबसे बड़ा जीवाश्म 50 सेमी का सामने आया था, लेकिन सूरसागर में अब तक का सबसे बड़ा 84 सेंटीमीटर का जीवाश्म मिला है। जोधपुर के सूरसागर इलाके के खनन क्षेत्र में जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के भू-विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों ने ये खोज की है।

You might also like
Leave a comment