बड़ी खबर : 31 मई तक देश में बढ़ाया जा सकता है लॉकडाउन, इन सब में मिलेंगी छूट

0

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – देश में इन दिनों लॉकडाउन लागु है। लॉकडाउन का ये तीसरा फेज है। जो कि 17 मई यानि कल खत्म हो रहा है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, फिलहाल लॉकडाउन का आगे बढ़ना तय है, जैसा कि पीएम मोदी भी देश के नाम संबोधन में इशारा कर चुके हैं। हालांकि लॉकडाउन-4 यानी 18 मई से नियमों में बदलाव करते हुए कुछ छूट जरूर दी जा सकती हैं। बता दें कि इसके लिए नितीश कुमार पहले ही सरकार से अपील कर चुके है। वहीं महाराष्ट्र समेत कई राज्य सरकारों ने लॉकडाउन को बढ़ाने के पक्ष में नजर आ चुके है।

लॉकडाउन का चौथा चरण अब तक के लॉकडाउन से अलग हो सकता है। इसमें कोरोना के जोन, ग्रीन, ऑरेंज और रेड के आधार पर छूट दी जा सकती हैं। जहां केस कम हैं वहां शर्तों के साथ बसों की चलाया जा सकता है। ऑटो रिक्शा और कैब को अधिकतम 2 यात्रियों को बैठाने की अनुमति के साथ चलाने की इजाजत हो सकती है। कुछ शर्तों के साथ घरेलू उड़ानों को भी मंजूरी दी जा सकती है इसके अलावा ग्रीन जोन में शॉपिंग मॉल्स में कुछ दुकानों को ऑड इवन फॉर्मूला के साथ खोलने की इजाजत दी जा सकती है। इसके अलावा होम डिलीवरी की शर्त पर रेस्तरां खोलने की इजाजत दी जा सकती है। इसके साथ-साथ दिल्ली में मेट्रो सेवा को भी शुरू किया जा सकता है।

जानकारी के मुताबिक, रेड जोन में अभी ज्यादा छूट की उम्मीद नहीं है। वहीं कंटेनमेंट जोन में सख्ती बरकरार रह सकती है। इसके अलावा इस दफा राज्यों को जोन तय करने का अधिकार दिया जा सकता है। जिसकी मांग कई राज्य कर चुके हैं। इसके अलावा देशभर में मजदूरों की वापसी को लेकर भी कुछ नियम आ सकते हैं।

You might also like
Leave a comment