भाजपा आज जारी करेगी अपना मैनिफेस्टो, इन बिंदुओं पर रहेगा फोकस!

0

नई दिल्ली : पोलीसनामा ऑनलाईन – लोकसभा चुनाव नजदीक है। इस दौरान कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दी है। अब भाजपा की बारी है। आज भाजपा अपना घोषणा जारी करेगी। लोकसभा चुनाव 2019 सात चरणों में हो रहे हैं। पहले चरण के लिए 11 अप्रैल को वोटिंग होगी। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र को ‘संकल्प पत्र’ नाम दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा अपने घोषणा पत्र में विकास, राष्ट्रवाद और हिदुत्व पर फोकस करेगी। सूत्रों ने बताया कि घोषणा पत्र जारी करने के अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह समेत बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। इस ‘संकल्प पत्र’ में न सिर्फ वादे शामिल किए जाएंगे बल्कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार द्वारा किए गए कामों को भी शामिल किया जाएगा। इसके पीछे का तर्क यह है कि सरकार ने मुद्रा योजना, उज्ज्वाला योजना जैसे कई काम किए हैं जो 2014 के लोकसभा चुनाव में वादे किए गए थे। सूत्रों ने दावा किया कि केंद्र सरकार ने 2014 में किए गए 550 वादे में से 520 वादे पूरे किए हैं।

इन बिंदुओं पर रह सकती है फोकस –
– गंगा के अलावा अन्य नदियों के सफाई का वाद भी करेगी।
– 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का भी वादा कर सकती है।
– राम मंदिर बनाने का वादा करेगी।
– रोजगार निर्माण के लिए अलग रोजगार मंत्रालय बनाने का भी वादा कर सकती है।
– अयोध्या, काशी और मथुरा के लिए स्पेशल कॉरिडोर को घोषणा पत्र में शामिल करेगी।
– आतंकवाद पर जीरो टोलरेंस पॉलिसी शामिल कर सकती है।
– बीजेपी मजबूत भारत, सक्षम भारत का नारा जारी कर सकती है।

You might also like
Leave a comment