ब्रेकिंग : महाराष्ट्र के सांगली जिले में पलटी नाव, 9 की मौत, 4 लापता

0

सांगली : पोलिसनामा ऑनलाईन – महाराष्ट्र के सांगली जिले पालुस ब्लॉक में भामनाल के पास एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल बचाव कार्य के लिए गई एक निजी नाव पानी के बहाव के कारण पलट गई। इस दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हो गयी है। वहीं 4 लोगों अब भी लापता बताया जा रहे है। इस घटना के बाद पुरे पश्चिम महाराष्ट्र में खलबली मच गयी है। मिली जानकारी के मुताबिक, बोट में 25-30 लोग सवार थे।

बता दें कि पीड़ितों की मदद के लिए गई नाव पलट गई है। स्वाभिमानी शेतकरी संघटन के कार्यकर्ते, एनडीआरएफ के जवानों द्वारा बचावकार्य शुरू किया गया है। 4 लोगों की खोज की जा रही है। इस दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हो गई है। यह जानकारी पुणे मंडल के संभागीय आयुक्त ने दी।

You might also like
Leave a comment