धरे रह गए दावे…हजार टन सोने के खजाने का सच बताने वाले साधु शोभन सरकार अब नहीं रहे

0

कानपुर : समाचार ऑनलाइन – आर्किलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (एएसआई) जैसी प्रतिष्ठित संस्था साल 2013 में कई दिनों तक 1000 टन सोने के खजाने की खोज में खुदाई करती रही, उस साधु का बुधवार को कानपुर में निधन हो गया। शोभन सरकार नामक यह साधु कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र के बैरी में बने उनके आश्रम में रहते थे। यही उन्होंने अंतिम सांस ली। अंतिम दर्शन के लिए भक्त पहुंच रहे हैं। अक्टूबर 2013 में शोभन सरकार ने दावा किया था कि यूपी के उन्नाव में राजा राव राम बख्श सिंह के किले में एक हजार टन सोने का खजाना दबा हुआ है। बाबा का उन्नाव के आसपास बहुत प्रभाव था। किले के पास शोभन सरकार का आश्रम भी था। इसके बाद ही साधु शोभन सरकार ने सरकार से सोना निकलवाने की बात कही थी।

कई दिनों तक चली खुदाई के बाद भी खजाना नहीं मिला था। उस समय केंद्र व प्रदेश सरकार की खूब किरकिरी भी हुई थी। तत्कालीन विहिप के नेता अशोक सिंघल ने कहा था कि सिर्फ एक साधु के सपने के आधार पर खुदाई करना सही नहीं है। वहीं, खजाने की खुदाई के दौरान कई दावेदार भी सामने आ गए थे। राजा के वंशज ने भी उन्नाव में डेरा जमा दिया था। वहीं ग्रामीणों ने भी खजाने पर दावा किया था। दूसरी तरफ, तत्कालीन केंद्र सरकार की तरफ से कहा गया था कि खजाने पर सिर्फ देशवासियों का हक होगा। उधर तत्कालीन समाजवादी पार्टी की सरकार ने कहा था कि खजाने से निकली संपत्ति पर राज्य सरकार का हक होगा। यह खजाना ढौंडिया खेड़ा स्टेट के पच्चीसवें शासक राजा राव राम बक्श सिंह के किले के अवशेषों में दबा बताया गया था।

You might also like
Leave a comment