Coronavirus : पुणे में कोरोना का कहर! मृत्यु दर 5%, मरीजों की संख्या 5,814 के पार, कुल मौतें 303

0

पुणे : पोलिसनामा ऑनलाइन – कोरोना वायरस के खिलाफ पुणे महानगरपालिका द्वारा नागरिकों की जांच पर जोर दिया जा रहा है। यहां हर दिन ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग किये जा रहे है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, शहर में प्रति दिन एक से डेढ़ हजार लोगों का ‘स्वाब टेस्टिंग’ किया जा रहा है। पुणे में प्रत्येक 10 लाख लोगों के लिए 5,753 परीक्षण किए जा रहे हैं और निदान की दर 8% है। बता दें कि राज्य में सबसे ज्यादा परीक्षण मुंबई में किया जा रहा हैं, दूसरे नंबर पर पुणे है।

शहर में मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। शुरुआती दिनों में कोरोना स्क्रीनिंग की दर बहुत कम थी। इससे संख्या में वृद्धि हुई। बाद में शहर को दो भागों में बांटा गया एक अतिसंक्रमित भाग और दूसरा अन्य भाग। कंटेन्मेंट जोन समेत अतिसंक्रमित भाग में ज्यादातर टेस्टिंग पर जोर दिया गया। इसके लिए कुछ एनजीओ की मदद ली गयी। जिससे ही आज ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग करने के आंकड़े सामने आ रहे है।

राज्य में सबसे अधिक मरीजों की संख्या मुंबई में है। यहां हर एक लाख की आबादी पर 7,097 लोगों की जांच की जा रही है और निदान की दर 23 प्रतिशत है। ठाणे में 6,939 मरीज हैं और हर दस लाख में 3,141 परीक्षण किए जा रहे हैं। ठाणे में निदान दर 18% है। बात करें पुणे की तो यहां में रोगियों की संख्या 5,815 तक पहुंच गई है और अब तक 3264 लोग ठीक हुए है। ठीक होने वाले रोगियों का अनुपात 55% है। जबकि 2 हजार 294 सक्रिय मरीज हैं। इसका अनुपात 40% है। वहीं पुणे में मृत्यु दर 5% है।

You might also like
Leave a comment