कोरोना वायरस : 75 सालो के इतिहास में पहली बार होगा ऐसा, दुनियाभर के नेताओ से जुड़ा है ये मामला

0

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष ने सोमवार को कहा कि कोरोना संक्रमण की वजह से संयुक्त राष्ट्र के 75 साल के इतिहास में पहली बार सितंबर के अंत में होने वाली वार्षिक बैठक के लिए कोई नेता न्यूयार्क नहीं आएंगे। संयुक्त राष्ट्र के तिजानी मुहम्मद ने कहा कि अगले दो हफ्ते में घोषणा किये जाने की उम्मीद है कि कैसे 193 देशो के प्रमुख यूएन में अपना सम्बोधन दे. क्योकि इस बार उनका न्यूयार्क में हिस्सा लेना मुश्किल है। लेकिन इस पर विचार किया जा रहा है कि किस तरीके से 193 देशो के प्रमुख और नेता अपनी बात यूएन में रखे. दुनियाभर के नेता न्यूयार्क नहीं आ सकते है

तीजानी मुहम्मद ने कहा कि दुनियाभर के नेता न्यूयार्क नहीं आ सकते है क्योकि महामारी के दौरान न्यूयार्क में हर देश का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल लाना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में हम सिर्फ कुछ सौ लोगों को ही आने की इजाजत दे सकते है. सामान्य स्थिति में यह संख्या हज़ारो में होती है। बता दे कि इस साल संयुक्त राष्ट्र का 75वा वर्षगाठ मनाया जाना था। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ,एतोनियो गुतेरस ने नेताओ से अपील की है कि वो सभी अपना रिकार्डेड मैसेज भेज सकते है।

पूरी दुनिया में कोरोना वायरस की स्थिति
पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से 70 लाख से अधिक लोग प्रभावित है। जबकि 4 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अकेले अमेरिका में 1 लाख 10 हज़ार लोग अपनी जान गंवा चुके है। जबकि 19 लाख 51 हज़ार लोग संक्रमित है। भारत में अब तक संक्रमण के मामलो की संख्या 256611 हो गई है जबकि 7, 135 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि इलाज के बाद 124095 लोग ठीक भी हो चुके है।

You might also like
Leave a comment