दिल्ली सरकार ने लॉन्च किया ऐसा ऐप जो आपको बताएगा किस अस्पताल में है कितने बेड खाली

0

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – देश की राजधानी दिल्ली में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिए बार अपनी जनता से ना घबरने की अलिप की है। केरजीवाल ने कहा आपकी सरकार कोरोना से चार कदम आगे है। चिंता की कोई बात नहीं है।

इसके साथ ही केजरीवाल सरकार ने एक खास ऐप भी लॉन्च किया है। इस ऐप को लॉन्च करते हुए केजरीवाल ने कहा कि लोगों को पता नहीं होता कि किस अस्पताल में कितने बेड खाली है, जिससे उन्हें परेशानी होती है। यह ऐप इस समस्या को दूर करेगा। यह ऐप आपको जानकारी देगा कि दिल्ली के किस अस्पताल में कितने बेड हैं और कितने खाली हैं। इस ऐप में दिन में दो बार आपको अपडेट दिया जायेगा।

साथ ही केजरीवाल ने कहा कि आपको बेड खली होने के बाद भी कोई अस्पताल आपको बेड देने से मना करता है तो 1031 पर कॉल करे। आपको तुरंत बेड दिलाई जाएगी।

You might also like
Leave a comment