हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के खेतों में लगाई गई आग की वजह से दिल्ली में बढ़ा प्रदुषण

0

नई दिल्ली, 2 नवंबर – हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में खेतों में बड़े पैमाने पर लगाई गई आग की वजह से हुए प्रदुषण से दिल्ली की हवा की क्वालटी का स्तर रविवार को बेहद ख़राब रहा। लेकिन सोमवार तक इस स्थिति में सुधार की उम्मीद है। हवा के प्रदुषण को देखने का काम केंद्रीय पृथ्वी विज्ञानं विभाग करती है। विभाग ने कहा है कि खेतों में लगाई गई आग की वजह से शनिवार से दिल्ली में प्रदुषण में काफी बढ़ोतरी हुई है। इस आग का प्रदुषण बढ़ाने में 32 % भागीदारी है। दिल्ली के नजदीक के कई राज्यों में शुक्रवार को खेतों में लगाई गई आग में पंजाब में करीब 4266, हरियाणा में 155 उत्तर प्रदेश में 51, मध्य प्रदेश में 381 जगहों पर खेतों में आग लगाई गई थी । इसका सीधा असर दिल्ली में प्रदुषण बढ़ने के रूप में हुआ है। इस स्थिति में आज सुधार की उम्मीद है।

दिल्ली के हवा की गुणवत्ता निर्देशांक रविवार की सुबह 366 दर्ज किया गया। यह निर्देशांक 301 से 400 में होने पर उस क्षेत्र की हवा की गुणवत्ता बेहद ख़राब मानी जाती है। दिल्ली में पिछले तीन दिनों से यह स्थिति पैदा हुई है। दिल्ली का एक्यूआई शुक्रवार को 374, शनिवार को 395 होता है। इस शहर के प्रदुषण को लेकर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच विवाद हो गया था।

नासा की तस्वीर में दिखी
हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब जैसे राज्यों में कई जगह पर खेतों में लगाई गई आग नासा के उपग्रह दवारा ली गई तस्वीर में साफ दिख रहा है।

You might also like
Leave a comment