भारत पहुंचे राफेल लड़ाकू विमान की पहली तस्वीर, देखें किस तरह उड़ रहे आसमान में – Video

0

नई दिल्ली : ऑनलाइन टीम – राफेल लड़ाकू विमान आज भारतीय वायुसेना का हिस्सा बन जाएंगे। भारतीय वायुसीमा में राफेल लड़ाकू विमानों ने एंट्री ले ली है। यूएई से उड़ान भरने के बाद अब से कुछ देर में ही अंबाला के एयरबेस में राफेल लड़ाकू विमान लैंड करेंगे। अंबाला में विमानों को वाटर सैल्यूट दिया जाएगा। फ्रांस की ओर से पांच राफेल लड़ाकू विमानों की खेप भारत को दी गई है, कुल 36 विमानों की डिलीवरी में ये पहली खेप है।

इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रक्षा मंत्रालय की तरह से एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में राफेल विमानों की खेप देखा जा सकता है। निचे देखें वीडियो –

You might also like
Leave a comment