हाय गर्मी: कई जगहों पर तापमान ने तोड़ा रिकॉर्ड, कई जगह रेड अलर्ट जारी, विदर्भ भी है शामिल

0

मुंबई : पोलिसनामा ऑनलाइन –  लोगों पर इस साल जैसे संकट का पहाड़ टूट पड़ा हो। कोरोना के बाद अब गर्मी ने सबका हाल बेहाल कर रखा है। विदर्भ और पश्चिमी मध्य प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे तक इस गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार महाराष्ट्र के कई जगह पर 45 डिग्री या उससे ऊपर का तापमान रिकॉर्ड किया गया है। नागपुर में पारा 47 डिग्री पार।

वहीं पंजाब की बात करे तो चंडीगढ़ आईएमडी के डायरेक्टर सुरेन्द्र पॉल ने कहा, पंजाब और हरियाणा में आने वाले 3-4 दिनों में तापमान बढ़ने वाला है। तापमान 45 डिग्री से ज़्यादा हो जाएगा। साथ ही पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में लू चलने की संभावाना है। इसके अलावा हरियाणा, पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ और राजस्थान के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

You might also like
Leave a comment