अगर लागू हुआ लॉकडाउन 5. 0 तो पर्यटन और हॉसिपैटिलिटी सेक्टर को मिल सकती है बड़ी छूट

0

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – लॉकडाउन 5. 0 के लिए केंद्र सरकार होटल, रेस्त्रा, सी बीच आदि खोलने की मांग को पूरा करने के तरीको पर विचार कर रहा है। दरअसल पर्यटन और हॉस्पिटिलिटी सेक्टर को और अधिक वर्गीकृत करने की मांग की गई है। उम्मीद है कि केंद्र सरकार अधिक छूट के साथ आ सकती आ सकती है जो राज्यों में आर्थिक गतिविधियों को शुरू करेगी।

पुडुचेरी, केरल, गोवा जैसे राज्यो ने नियमो को आसान बनाने की मांग की है. उम्मीद है कि लॉकडाउन 5. 0 में पर्यटन और हॉस्पिटिलिटी उधोग के लिए रहत मिल सकती है। राज्यों ने कर्मचारियों की संख्या सिमित रखने और और सामाजिक दुरी बनाये रखने की बात कही है। राज्यों ने कहा कि वे सिमित संख्या में बैठने की क्षमता, कर्मचारियों के तापमान की जांच और सभी कर्मचारियों के लिए आरोग्य सेतु ऐप की अनुमति दे सकते है।

राज्यों ने केंद्र से अनुरोध किया है कि इसके जरिये वे राज्य को चलाने के लिए आवश्यक राजस्व संग्रह बढ़ा सकते है। लॉकडाउन 5. 0 में सरकार नियमो को और आसान बनाने के लिए एक रोड मैप पर ध्यान केंद्रित कर रही है और योजना बना रही है जो आवश्यक आर्थिक बूस्ट देगा। एक बड़ी चर्चा जारी है और केंद्र को अंतिम निर्णय लेना है।

You might also like
Leave a comment