पुणे जिले में कोरोना के मिले 549 नए मरीज; 2191 लौटे घर 3.15 लाख में से 2.88 लाख संक्रमित हुए स्वस्थ

0

पुणे। पुलिसनामा ऑनलाइन – महामारी कोरोना के संक्रमण से पूरे देश मे सबसे ज्यादा प्रभावित रहे पुणे जिले में रिकवरी रेट में लगातार सुधार हो रहा है। जिले में बीते 24 घण्टे के भीतर 549 नए मरीज मिले हैं जबकि 2191 इलाज के बाद स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौट गए हैं। मंगलवार को जिले में संक्रमितों की संख्या तीन लाख 15 हजार 11 हो गई है। हालांकि इसमें से दो लाख 88 हजार 928 मरीज महामारी को मात देकर अस्पताल से घर लौटने में सफल रहे हैं। इसके बाद जिले में महामारी का रिकवरी रेट बढ़कर 91.72 फीसद हो गया है। फिलहाल पुणे जिले के अस्पतालों में 18 हजार 703 मरीजों इलाज जारी है। अब तक 7380 मरीज महामारी की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चूके हैं। जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 2.34 फीसदी है।

पुणे के संभागीय आयुक्त सौरभ राव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर जिलों) में मंगलवार को 3668 मरीजों ने कोरोना को मात देने में सफलता पायी है। इसमें पुणे जिले के सर्वाधिक 2191, सातारा जिले के 726, सांगली जिले के 357, सोलापुर जिले के 263 और कोल्हापुर जिले के 131 मरीज शामिल हैं। वहीं संभाग में गत 24 घँटे के भीतर महामारी के 1088 नए मरीज मिले हैं। इसमें अकेले पुणे जिले के 549 मरीज शामिल हैं। इसके अलावा सातारा में 145, सोलापुर में 128, सांगली में 215 और कोल्हापुर जिले में 51 नए संक्रमित मिले हैं। पूरे संभाग में अब तक 22 लाख 29 हजार 196 लोगों की टेस्ट की गई जिसमें से कुल 4 लाख 87 हजार 476 संक्रमित संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से 4 लाख 41 हजार 652 मरीजों ने महामारी को मात दी है। फिलहाल संभाग में 32 हजार 479 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि अब तक 13 हजार 345 मरीजों की मौत हुई है। आज पुणे संभाग का रिकवरी रेट 90.60 और डेथ रेट 2.74 फीसदी दर्ज हुआ है।

कोल्हापुर में बचे 2068 संक्रमित

सातारा में आज संक्रमितों का आंकड़ा 43 हजार 656 हो गया है। इसमें से 37 हजार 308 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 1438 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 4910 मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 43 हजार 74 हो गया है। इसमें से 38 हजार 902 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 1580 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 2591 मरीजों का इलाज जारी है। सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या 38 हजार 309 हो गई है। इसमें से 32 हजार 755 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 1347 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 4207 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 47 हजार 427 संक्रमितों में 1600 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 43 हजार 759 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। फिलहाल 2068 मरीजों का इलाज चल रहा है।

You might also like
Leave a comment