15 दिसंबर से मुंबई के आम लोगों के लिए लोकल, स्कूल शुरू करने के संकेत

0

मुंबई, 26 नवंबर – ठंड और दिवाली के तीसरे सप्ताह में कोरोना मरीजों की संख्या में भारी बढ़ोतरी की चेतावनी दी गई है। मरीजों की संख्या नहीं बढ़ने पर आम लोगों के लिए लोकल और स्कूल शुरू करने के संकेत मनपा आयुक्त ने दिए है। मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने बताया कि दिन 900 से 1000 नए मरीज मिल रहे है। विभिन्न हॉस्पिटल में करीब 9600 मरीजों का इलाज चल रहा है। दिवाली के बाद मरीजों की संख्या बढ़ने का अनुमान जानकारों ने लगाया था। इसके बाद प्रशासन ने तुरंत उपाय शुरू किये। इसलिए संक्रमण की तीव्रता को रोका जा सका। नागरिक अपनी जिम्मेदारी को समझते हए सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क लगाया लगाए। जरुरत नहीं पड़ने पर से बाहर नहीं निकले। यह सावधानी नहीं बरती तो संक्रमण का फिर से बढ़ने का डर है। इस तरह से लॉकडाउन से बचना पूरी तरह से हमारे हाथ में है।

फिर से मरीजों की संख्या बढ़ी तो इसका सामना करने के लिए स्वास्थ्यए व्यवस्था तैयार है। फ़िलहाल साढ़े 12 बेड खाली है। इसमें एक हज़ार आईसीयु बेड उपलब्ध है। ,जम्बो सुविधा वाले 9 कोरोना सेंटर व हॉस्पिटल अभी बंद नहीं किया गया है। जरुरत पड़ेगी तो इन केंद्रों को फिर से शुरू किया जाएगा। सतर्कता के तौर पर बुधवार से एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन में बाहर से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच रिपोर्ट या नई कोरोना जांच अनिवार्य किया गया है। इसका सकारात्मक परिणाम नजर आने लगा है। बुधवार को सभी जगह पर शुरू की गई जांच को अच्छा रिस्पांस मिला।

दिवाली में नागरिकों ने बाजार में भारी भीड़ की थी। साथ ही एक दूसरे के घर एकत्रित रूप से दिवाली मनाया था। इसकी वजह से कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने का डर सता रहा है। गणपति में 2500 के करीब मरीजों की संख्या बढ़ी थी। लेकिन दिवाली के बाद 900 मरीज ही बढ़ने से राहत मिली है। ये स्थिति बनी रही तो आम लोगों के लिए लोकल रेल सेवा शुरू करने का निर्णय लेना संभव होगा। रेलवे ने राज्य सरकार के पाले में ट्रेन शुरू करने का गेंद डाल रखा है। रेलवे ने साफ कर दिया है कि कोरोना की स्थिति पर कंट्रोल करे. भीड़ पर नियंत्रण की प्लानिंग बनाये। कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। इस लिए महीने भर से रेलवे को राज्य सरकार का जबाव नहीं मिला है।

You might also like
Leave a comment