खड़से और महाविकास आघाड़ी के सभी दल मिलकर भाजपा का राज्य में वर्चस्व कम करें – पृथ्वीराज चव्हाण

0

कराड़, 25 अक्टूबर – खड़से और महाविकास आघाड़ी के सभी दल मिलकर भाजपा का वर्चस्व कम करें। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने यह राय जाहिर की है। एकनाथ खड़से ने राष्ट्रवादी कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री पर रोष जाहिर किया है। उनके साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया गया। उनके साथ धोखा किया गया। उन्होंने पार्टी बदली है इसलिए मेरी शुभकामना है। यह बयान देते हुए पृथ्वीराज चव्हाण ने एकनाथ खड़से के राष्ट्रवादी में प्रवेश करने पर शुभकामना दी है।

उन्होंने कहा कि चुनाव जीतना ही केंद्र सरकार का एकमात्र लक्ष्य है। बाकी किसी चीज से उन्हें लेना-देना नहीं है। बिहार में चुनाव हो रहा है। भाजपा दवारा घोषित घोषणापत्र में मुफ्त में वैक्सीन देने की बात कही है। मैं उनके बयान का विरोध करता हूं। बिहार बाढ़ में यही काम केंद्र सरकार ने नहीं किया। केवल राजनीति, वोट पाने के लिए वैक्सीन देना शर्मनाक है। उनकी चुनाव आयोग से शिकायत की गई है। उन्हें हर राज्य को वैक्सीन देनी होगी। महामारी को लेकर राजनीति नहीं करे।

मोदी सरकार का केवल चुनाव जितने के अलावा लोगों और किसानों से कोई लेना-देना नहीं है। देश की डूबती अर्थव्यवस्था पर ध्यान नहीं है। केवल चुनाव जीतना ही उनका लक्ष्य है। राष्ट्रवादी में प्रवेश के बाद एकनाथ खड़से ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा में मेरे साथ बहुत अन्याय किया जा रहा था। भाजपा को लेकर मेरे मन में हमेशा आदर है। लेकिन देवेंद्र फडणवीस जैसी प्रवृति ने मुझ पर अन्याय किया। फडणवीस ने मुझे परेशान किया। अगर मैं भाजपा में होता तो मेरी स्थिति अटल-आडवानी की तरह हो जाती। जब इतने सीनियर नेता का यह हाल हुआ है तो मेरा क्या होता। ये सब सोचने के बाद मैंने पार्टी बदलने का निर्णय लिया। इसके लिए मैं शरद पवार के प्रति आभार जताता हूं। उन्होंने अगर प्रवेश नहीं दिया होता तो मेरा राजनीतिक जीवन रुक गया होता।

You might also like
Leave a comment