महाराष्ट्र : राष्ट्रवादी, कांग्रेस, शिवसेना के मराठा मंत्री मुंह में गुटखा खाकर बैठे है क्या ? : नरेंद्र पाटिल
सोलापुर, 12 जून : ओबीसी समाज के नेता आरक्षण के मुद्दे पर एकसाथ आ रहे है। राष्ट्रवादी, कांग्रेस और शिवसेना के मराठी मंत्री मुंह में गुटखा खाकर बैठे है क्या ? इस तरह की टिप्पणी मराठा समाज के नेता नरेंद्र पाटिल ने की है। अण्णासाहेब पाटिल आर्थिक विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र पाटिल की मौजूदगी में आज सोलापुर में मराठा क्रांति संघर्ष मोर्चा को लेकर बैठक का आयोजन किया गया था। इस बैठक के बाद नरेंद्र पाटिल ने महाविकास आघाडी सरकार मराठा मंत्रियों पर निशाना साधा।