Maharashtra Rains | शनिवार तक राज्य में हर तरफ होगी बारिश; 9 जिलों में अति मूसलाधार बारिश

0

पुणे : पुलिसनामा ऑनलाइन – Maharashtra Rains | राज्य के अधिकांश जिले में शनिवार तक जोरदार बारिश होगी। यह अनुमान मौसम विभाग ने मंगलवार को लगाया है। इसके अनुसार राज्य के 18 जिलों में अगले चार दिन जोरदार बारिश होगी। इनमे 9 जिलों में अति मूसलाधार, मध्यम बारिश होने की संभावना है। (Maharashtra Rains)

 

पालघर जिले में 14 से 16 सितंबर, ठाणे, मुंबई में 15 सितंबर, रत्नागिरी, कोल्हापूर, सातारा और नाशिक जिले में 14 सितंबर जबकि पुणे जिले में 14 और 15 सितंबर को अति मूसलाधार बारिश पड़ने का ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। सप्ताह भर राज्य में हर तरफ बारिश हुई है। राज्य के हर जिले में बारिश ने दस्तक दी। कुछ भागों में मंगलवार से बारिश शुरू हुई है। जबकि शनिवार तक कुछ भागों में जोरदार बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। इनमे प्रमुख रूप से मुंंबई, कोकण, मध्य महाराष्ट्र शामिल है। जबकि मराठवाडा और विदर्भ से बारिश के वापस जाने की शुरुआत हो गई है। (Maharashtra Rains)

 

इस बीच ठाणे और मुंबई में 14 से 16 सितंबर, रायगढ़ जिले में 16 और 17 सितंबर,
रत्नागिरी में 15 से 17, सिंधुदुर्ग में 14 से 16 सितंबर, नंदुरबार और नाशिक में 15 सितंबर,
कोल्हापुर 15 और 16 सितंबर, जबकि सातारा में 15 से 17 के
दौरान मध्यम से मूसलाधार बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

Web Title :- Maharashtra Rains | Rain across the state till Saturday; Overwhelming in nine districts

 

इसे भी पढ़ें

 

Pune Minor Girl Rape Case | जान से मारने की धमकी देकर नाबालिग लड़की से बलात्कार, चाकन परिसर की घटना

 

Pune Crime | नकली सोना गिरवी रख कर अहमदनगर शहर सहकारी बैंक के गोल्ड वैल्युअर ने की ठगी

 

Rape In Pune | शॉकिंग ! बाप बना कुकर्मी ; अपनी ही बेटी का शारीरिक शोषण

You might also like
Leave a comment