मां ने की चार वर्षीय बेटी की निर्मम हत्या

पुणे के सांगवी की घटना

0

पुलिसनामा ऑनलाइन – बात नहीं सुन रहीं इस बात से गुस्सा हुईं मां ने अपनी चार वर्षीय बेटी की निर्मम हत्या कर दी। यह घटना पुणे के सांगवी इलाके में सामने आई।

पुलिस ने बताया कि रिया दीपक काकड़े की हत्या कर दी गईं। हत्या के आरोप में उसकी मां सविता दीपक काकड़े (22) पर सांगवी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

काकड़े परिवार सांगवी में रहता है। दस दिन पहले सविता की सास का निधन हो गया। सोमवार को उसका पति, ससुर दशक्रिया विधि के लिए बाहर गए हुए थे। घर में सविता बेटी रिया और अपने छह महिने के बेटे के साथ थीं। सोमवार की सुबह रिया खेल रही थीं। सविता उसे शांत बैठने के लिए कहा रही थीं लेकिन रिया उसकी बात नहीं सुन रही थीं।

इस बात से गुस्सा हुईं सविता ने रिया की हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पहुंच गई। पुलिस ने रिया के शव का निरीक्षण किया तब उसके सिर पर गंभीर चोटें तथा गले पर धारदार हथियार के वार पाए गए है। सविता का मानसिक संतुलन ठिक नहीं होने की बात प्राथमिक जांच में सामने आई हुई है। घटना की जांच जारी है।

You might also like
Leave a comment