‘नागिन’ का हैंडबैग ले भागा चोर, मुंबई पुलिस से मांगी मदद

0

मुंबई. ऑनलाइन टीम – नागिन 4 की एक्ट्रेस निया शर्मा किसी काम से मुंबई के लोअर परेल इलाके में गईं थीं। इस दौरान उनकी कार से उनका हैंडबैग चोरी हो गया। ये घटना बुधवार को घटी। निया शर्मा ने कुछ देर के लिए खोजबीन की। पता नहीं चला तो तुरंत मुंबई पुलिस से संपर्क किया। निया ने ट्विटर पर अपने हैंडबैग की फोटो शेयर कर लिखा- मुंबई पुलिस,…. किसी ने मेरा हैंडबैग मेरी कार से उठा लिया है।

लोअर परेल के सेनापति बापत मार्ग सिग्नल पर ये घटना घटी। कोई भी मदद मेरे लिए बहुत मायने रखती है प्लीज। किसी तरह मेरा हैंडबैग वापस मिल जाए, क्योंकि उसमें कई जरूरी कागजात हैं। जैसे ही निया ने अपनी शिकायत की मुंबई पुलिस की तरफ से तुरंत जवाब आया। जिसमें लिखा था- हमने आपको फॉलो कर लिया है। आपसे रिक्वेस्ट है कि अपना नंबर हमें इंबॉक्स करें। डिटेल्स के लिए हम आपको जल्द ही फोन करेंगे। मुंबई पुलिस की तरफ से मिले तत्काल मिले इस जवाब से खुश निया शर्मा ने उनका धन्यवाद करते हुए लिखा- इतनी जल्दी रिस्पॉन्स देने के लिए शुक्रिया।

निया की टीवी को बोल्ड एंड ब्यूटीफुल एक्ट्रेसेज में शुमार किया जाता है। कुछ दिन पहले ही निया शर्मा ने अपने 30वें जन्मदिन पर मेल प्राइवेट पार्ट शेप का एक केक काटा था, जिसके लिए उन्हें खूब खरी खोटी भी सुनने को मिली थी।

You might also like
Leave a comment