Nandurbar Police News | नंदुरबार पुलिस ने लापता हुई 1207 महिलाओं व 263 नाबालिग लड़कियों को ढूंढ निकाला ! राज्य महिला आयोग ने की पुलिस की प्रशंसा

Nandurbar Police News | Search of 1207 missing women and 263 minor girls from Nandurbar police! Appreciation of Police by Maharashtra State Commission for Women

नंदुरबार : पुलिसनामा ऑनलाइन – Nandurbar Police News | नंदुरबार पुलिस ने वर्ष 2018 से वर्ष 2022 के दौरान लापता हुई 1207 महिलाओं और 263 नाबालिग लड़कियों को 23 महीने में ढूंढ निकाला है. लापता हुए लोगों को ढूंढने का यह प्रमाण औसत 95 प्रतिशत से अधिक है. इस बीच पुलिस अधीक्षक पी.आर. पाटिल के मार्गदर्शन में स्थापित किए गए अनैतिक मानवी तस्करी यूनिट ने भी पिछले 5 वर्षों में नहीं मिले 13 से 18 उम्र की 14 लड़कियों का पता लगाया है. नंदुरबार पुलिस के इस शानदार काम की राज्य महिला आयोग ने भी प्रशंसा की है. राज्य की महिला आयोग की अध्यक्षा रूपाली चाकणकर ने इसे लेकर ट्वीट किया है.( Nandurbar Police News)

नंदुरबार पुलिस की तरफ से हर महीने की जाने वाली क्राइम मीटिंग में जिले की प्रॉपर्टी में होने वाली सेंधमारी, चोरी आदि अपराधों की समीक्षा की जाती है. जिले के विभिन्न पुलिस स्टेशन की सीमा में वर्ष 2018 से वर्ष 2022 के 5 वर्ष की अवधि में कुल लापता 1278 महिलाओं और 274 नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर भगाने के मामले में केस दर्ज है. इनमें से कुछ लापता हुई महिलाओं व अपहरण के अपराध की पीड़ित लड़कियां अभी तक नहीं मिलने के कारण ऐसे मामले को गंभीरता से जांच कर उनका पता लगाने को लेकर विशेष मुहिम शुरू करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक पी.आर. पाटिल ने सभी पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारियों को दिए थे.( Nandurbar Police News)

 

नंदुरबार पुलिस कंट्रोल रुम, मिसिंग डेस्क भी क्रियान्वित किए गए है. प्रत्येक पुलिस स्टेशन के 1 अधिकारी और 2 कर्मचारी सहित कुल 12 अधिकारी और 24 पुलिस कांस्टेबल की पुलिस टीम पुलिस स्टेशन स्तर पर तैयार किया गया था. उन्होंने वर्ष 2018 से वर्ष 2022 के दौरान महाराष्ट्र सहित गुजरात व मध्य प्रदेश राज्य से लापता हुई 1278 महिलाओं में से 1207 और 274 नाबालिग लड़कियों में से 263 नाबालिग लड़कियों का पता लगाया है.

 

अपहरण के मामले में जिन लड़कियों का पता नहीं चल पाया है उन्हें ढूंढने के लिए पुलिस अधीक्षक पी.आर. पाटिल
के मार्गदर्शन में अनैतिक मानवी तस्करी कक्ष की स्थापना की गई है.
एएचटीयू ने पिछले 2 वर्ष में वर्ष 2017 पता नहीं लग पाई 14 नाबालिग लड़कियों का पता लगाया है.

इस बीच नंदुरबार पुलिस के कामकाज की राज्य महिला आयोग ने प्रशंसा की है.
राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा रूपाली चाकणकर ने इसे लेकर ट्वीट किया है.

 

Web Title :  Nandurbar Police News | Search of 1207 missing women and 263 minor girls from
Nandurbar police! Appreciation of Police by Maharashtra State Commission for Women