कोरोना की पृष्ठभूमि पर मनपा आयुक्त ने फेसबुक लाइव से साधा जनता से संवाद

0
पिंपरी। महामारी कोरोना के संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित पुणे जिले में पुणे शहर के बाद पिंपरी चिंचवड़ शहर का नँबर आता है। यहां आए दिन संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। बीते दिन तो 24 घँटे के भीतर सर्वाधिक 2800 संक्रमित मिले हैं। महामारी के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर पिंपरी चिंचवड़ मनपा आयुक्त राजेश पाटिल ने रविवार की सुबह शहरवासियों से फेसबुक लाइव के जरिये संवाद साधा और उन्हें सावधानी बरतने, भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने और टीका लगवाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि, कम या बगैर लक्षणवाले कोरोना संक्रमितों और उनके संपर्क में आने वालों को होम आइसोलेशन और होम क्वारंटाइन किया जा रहा है। मगर होम क्वारंटाइन में भेजने के बाद भी कई लोग नियमों को ताक पर रखकर घरों से बाहर निकल रहे हैं। कुछ लोग इस महामारी को काफी लाइटली के रहे हैं, और हमें कुछ नहीं होगा, इस गलतफहमी में हैं। कृपया ऐसी गलतफहमी न पालें, नियमों का पालन कर महामारी को दूर भगाने में प्रशासन के साथ सहयोग करें। घरों से बाहर निकलते वक्त मास्क का इस्तेमाल जरूर करें और अपने हाथों को बार बार सैनिटाइज करें या साबुन से बार बार धोएं।
आयुक्त राजेश पाटिल ने कहा कि, शहर में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। हर चीज का आकलन करके प्रतिबंध लगाए गए हैं। मास्क और सेनिटाइजर का इस्तेमाल करें। कोरोना महामारी वर्तमान में गंभीर स्थिति में है। यदि यह स्थिति बनी रहती है, तो अस्पताल में बेड्स मिलना मुश्किल हो जाएगा।  इसलिए, एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में, नागरिक को नियमों का पालन करने की जिम्मेदारी को पूरा करना चाहिए।

टीकाकरण के बारे में उन्होंने कहा कि, सुपर स्प्रेडर्स (ड्राइवर, शिक्षक, कर्मचारी, दुकानदार, सुरक्षा गार्ड और काम के लिए कई लोगों के संपर्क में आने वाले नागरिकों) के टीकाकरण को प्राथमिकता दी जाएगी। टीकाकरण केंद्र से घर जाने के लिए एक बस की व्यवस्था की गई है। टीकाकरण के लिए अपने आसपास के 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को लाएं। नागरिकों को टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्हें टीका लगाने में मदद करें।  टीकाकरण सुबह 8 से रात 8 बजे तक दिया जा रहा है। कोरोना के लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं। कुछ भी ऐसा नहीं है जिसे अनदेखा न किया जाय। इससे खुद के साथ दूसरों को नुकसान हो सकता है।

You might also like
Leave a comment