Pune Lok Sabha Election 2024 | पुणे में होगा मोहोल और धंगेकर में चुनावी मुकाबला

0

पुणे : पुलिसनामा ऑनलाइन –  Pune Lok Sabha Election 2024 | कांग्रेस के केन्द्रीय चुनाव कमेटी Congress (CIC) ने लोकसभा चुनाव के लिए पुणे से कसबा (Kasba Vidhan Sabha) निर्वाचन क्षेत्र के विधायक रवींद्र धंगेकर (MLA Ravindra Dhangekar) का नाम निश्चित करने की जानकारी सूत्रों से मिली है। यदि ऐसा हुआ तो भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार पूर्व महापौर मुरलीधर मोहोल (Muralidhar Mohol) और धंगेकर में रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा।

बता दें कि, कसबा विधानसभा निवार्चन क्षेत्र भाजपा का गढ़ माना जाता था जो लगातार 28 साल से पार्टी के पास ही था लेकिन उपचुनाव में कांग्रेस के धंगेकर ने भाजपा के उम्मीदवार को हराकर गढ़ अपने कब्जे में लिया। यही जादू लोकसभा चुनाव में भी बरकरार रहे यह कांग्रेस की अपेक्षा है। इसलिए धंगेकर का नाम निश्चित किया गया है। भले ही अभी उनके नाम की घोषणा नहीं हुई है लेकिन उनका नाम ही निश्चित किए जाने की चर्चा चल रही थी और सीईसी ने भी धंगेकर के नाम पर ही मुहर लगाने की जानकारी मिली है।

सूत्रों से यह जानकारी भी मिल रही है कि, मंगलवार की रात दिल्ली में सीईसी की बैठक हुई। उस से पहले पार्टी द्वारा चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक होनेवाले पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन जोशी से बात की गई और मोहोल के खिलाफ धंगेकर को उम्मीदवारी दी गई तो मुकाबला कैसे होगा इस पर चर्चा की गई। उन्होंने ही जोशी-मोहोल के बजाय धंगेकर-मोहोल में मुकाबला अच्छा होगा यह बताया।

Pune Khadki Station | पुणे में खड़की स्टेशन होगा स्वतंत्र टर्मिनल; 37 करोड़ रूपयों का निधि मंजूर

Pune Swargate Crime | हादसे की वजह बताकर युवक को लूटा, लक्ष्मीनारायण चौक की घटना

Pune Pimpri Chinchwad Crime | पिंपरी : भाऊसाहेब बेदरे को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वाकड पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया

Pune Warje Malwadi Police | पुणे: वारजे मालवाडी पुलिस ने मकोका के दो फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार

You might also like
Leave a comment