सुशांत सिंह राजपूत केस : बहन ने की थी रिया चक्रवर्ती से नशे में छेड़खानी, फिर हुआ था बहुत बड़ा झगड़ा

0

मुंबई : ऑनलाइन टीम – सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में उनके फैमिली वकील विकास सिंह ने रिया चक्रवर्ती को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है। उनके मुताबिक, रिया ने सुशांत की बहन प्रियंका सिंह पर उनका फायदा उठाने और उनके साथ प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।रिया ने सुशांत की बहन प्रियंका पर उनसे छेड़खानी का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं सुशांत ने रिया का विश्वास भी किया था जिसके बाद सुशांत और उनकी बहनों के बीच झगड़ा हुआ और बातचीत बंद हो गई।

वकील विकास सिंह ने किया खुलासा –
इसकी वजह से दोनों भाई-बहन में जमकर बहस हुई थी। विकास सिंह की मानें तो रिया ने यह आरोप सुशांत और उनकी बहनों के बीच फूट डालने के इरादे से लगाया था। रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत की पहली मुलाकात 14 अप्रैल 2019 को एक दोस्त की पार्टी में हुई थी। और इसके बाद जो हुआ वो इतनी जल्दी हुआ कि किसी को समझ ही नहीं आ पाया कि सारी चीज़ों किसी बहुत बड़ी बात की तरफ बढ़ेंगीं। 19 अप्रैल को प्रियंका और उनके पति दिल्ली जाने वाले थे। लेकिन सुशांत की रिक्वेस्ट पर प्रियंका कुछ दिन के लिए और रुक गईं। उनका टिकट कैंसिल करा दिया गया और उनके पति अकेले ही दिल्ली रवाना हो गए। अगले दिन 20 अप्रैल की शाम रिया ने सुशांत और प्रियंका को उनके भाई शोविक की बर्थडे पार्टी के लिए इनवाइट किया। चूंकि उस समय रात के 10 या 12 बज रहे थे और सुशांत-प्रियंका दोनों ही थके हुए थे। इसलिए सुशांत पार्टी में जाने की बजाय सोने चले गए।

भाई-बहन में हुआ बड़ा झगड़ा –
इसके बाद रिया ने प्रियंका को अकेले ही पार्टी में चलने को कहा और उनका मेकअप भी खुद ही किया। जब वे वेन्यू पर पहुंचे और प्रियंका ने शोविक को बर्थडे विश किया तो उन्होंने कहा कि उनका जन्मदिन नहीं है। बल्कि वे तो ऐसे ही नाइट सेलिब्रेशन कर रहे हैं। प्रियंका को अहसास हो गया कि रिया पार्टी के लिए सुशांत का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करती हैं। पार्टी से लौटने के बाद प्रियंका सोने चली गईं और रिया सुशांत से बातें करती रहीं। अगली सुबह(21 अप्रैल को) जो हुआ, उससे घर में मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। जब प्रियंका सोकर उठीं तो उन्होंने देखा कि रिया वहां नहीं थीं और सुशांत काफी गुस्से में थे।

दरअसल, रिया ने रात में सुशांत को बताया था कि उनकी बहन प्रियंका ने 18-19 की मध्यरात्रि को उनका फायदा उठाने की कोशिश करते हुए उनके साथ छेड़छाड़ की थी। सुशांत ने रिया की बातों पर भरोसा किया और उनका प्रियंका से खूब झगड़ा हुआ। प्रियंका को यकीन नहीं हो रहा था कि सुशांत इस तरह से हेराफेरी में फंस सकते हैं। फिर भी उन्होंने सुलह करने की कोशिश की और अपार्टमेंट खाली कर दिया। जब वे दिल्ली पहुंचीं तो उन्होंने अपने पति को इस बारे में बताया। उनके पति ने कहा कि जो भी कहा जा रहा है, वह सही नहीं है, क्योंकि 18-19 की मध्यरात्रि वे खुद भी मुंबई में ही उनके साथ थे। उन्होंने सुशांत को वॉट्सऐप मैसेज के जरिए यह सब बताया, लेकिन वे सुनने को तैयार नहीं थे।

कई महीनों तक बहन से नहीं हुई बात –
विकास की मानें तो सुशांत और प्रियंका एक-दूसरे के काफी करीब थे। लेकिन इस घटना के बाद कई महीनों तक उनकी बात नहीं हुई। नवंबर 2019 में सुशांत ने प्रियंका को फोन किया और माफी मांगी। उन्हें मुंबई आने के लिए भी कहा। यही वह समय था, जब उन्होंने अपनी रानी दीदी को एसओएस भेजा। अगले दिन तीनों बहनें (रानी, प्रियंका और मीतू) उन्हें चंडीगढ़ ले जाने के लिए मुंबई पहुंचीं।

सुशांत ने मांगी माफ़ी –
तब सुशांत ने रिया से पूछा कि उन्होंने उनकी बहन पर आरोप क्यों लगाया? जब उनकी बहन ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था तो क्यों वे जोर डालकर उन्हें अपने भाई की पार्टी में लेकर गई थीं? और आखिर क्यों दो दिन तक उन्होंने इस घटना के बारे में उनसे बात नहीं की? सुशांत को अपनी गलती का अहसास हुआ और प्रियंका से माफी मांगकर झगड़ा खत्म कर लिया। सुशांत समझ गए थे कि रिया ने माइंड गेम खेलकर ऐसे दो भाई-बहनों को तोड़ने की कोशिश की थी, जो भावनात्मक रूप से एक-दूसरे के साथ मजबूरी से जुड़े हुए थे।

You might also like
Leave a comment