Corona Update : 24 घंटे में कोरोना के 69,921 नए मामले, 819 की मौत, अब तक 65 हजार से ज्यादा की मौत

0

नई दिल्ली : ऑनलाइन टीम – देश में लगातार कोरोना के मामलों में इजाफा हो रहा है। अमेरिका, ब्राजील में कोरोना मामलों की संख्या और मौत का आंकड़ा घटा है। लेकिन, भारत में जानलेवा कोरोना वायरस तेजी से फैलता ही जा रहा है। देश में पिछले 24 घंटों में 69,921 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 819 लोगों की जान चली गई है। देश में पांच दिन बाद 70,000 से कम नए मामले सामने आए हैं।

इसी के साथ देश में कुल मामलों की संख्या 36,91,167 हो गई है, वहीं 65,288 लोगों को इस खतरनाक वायरस के संक्रमण के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या 7,85,996 हो गई है। अगर ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 65,081 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ देश में ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 28,39,883 हो गई है और रिकवरी रेट 76.93 प्रतिशत है।

मृत्यु दर में गिरावट –
राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मृत्यु दर गिरकर 1.78% हो गई। इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 22% हो गई है। इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 77% हो गई है। भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है। टेस्टिंग की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 9,48,460 टेस्ट किए गए गए। महामारी की शुरूआत से अब तक देश में कुल 4.33 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं।

ये हैं सबसे अधिक प्रभावित राज्य –
सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में अब तक 7,92,541 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 24,583 मरीजों की मौत हुई है। वहीं दूसरे सबसे अधिक प्रभावित राज्य आंध्र प्रदेश में अब तक 4,34,771 मामले सामने आए हैं और 3,969 मरीजों की मौत हुई है। 4,28,041 मामलों और 7,322 मौतों के साथ तमिलनाडु और 3,42,423 मामलों और 5,702 मौतों के साथ कर्नाटक अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

You might also like
Leave a comment