पुणे-बेंगलोर हाईवे पर कार दुर्घटना में पुणे के दो लोगों की मौके पर ही मौत 

0
 

मलकापुर (सातारा ), 4 दिसंबर 

कार को अज्ञात वाहन दवारा टक्कर मारे जाने की दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत ही गई जबकि अन्य तीन लोग मामूली रूप से जख्मी हुए है।  यह दुर्घटना गुरुवार की सुबह पुणे-बेंगलोर नेशनल हाईवे के जाखिणवाड़ी गांव की सीमा में हुई।  इस घटना की खबर शहर पुलिस को मिल गई है।

इस घटना में श्रीहरि तुकाराम वाघमारे (उम्र 48, नि-भेकराईनगर, हडपसर, पुणे ) और बापूसाहेब खंडेराव कांबले (उम्र 50, नि – कालेवाड़ी, पिंपरी ) की मौत हुई है।  जबकि घटना में अश्विनी श्रीहरि वाघमारे (उम्र 45 ), रागिनी श्रीहरि वाघमारे (उम्र 21, नि-भेकराईनगर, हडपसर, पुणे  ),  चालक फूलचंद नवनाथ चतुर (उम्र 39, नि – गंगानगर, फुरसुंगी, हवेली, पुणे )जख्मी हो गए  है।

इस घटना को लेकर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फूलचंद चतुर बुधवार को अपने रिलेटिव श्रीहरि, बापूसाहेब कांबले, अश्विनी वाघमारे, रागिनी वाघमारे को मारुती सुजुकी (क्रमांक एम एच 12 एस्क्यू 1195 ) से पुणे से बेलगांव दवा लाने के लिए निकले थे।   जाखिणवाड़ी (कराड ) गांव की सीमा में मलाईदेवी पतसंस्था के पास चौक में कार को सामने से बाई तरफ से एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।

इस  घटना में श्रीहरि वाघमारे और बापूसाहेब कांबले जख्मी हो गए।  उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।  लेकिन डॉक्टर ने दोनों को मृत  घोषित कर दिया।  जबकि बाकी लोग जख्मी हो गए है।  घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।  घटनास्थल पर पुलिस उपनिरीक्षक कबंले सहित दुर्घटना विभाग के खलील ईमानदार भी मौके पर पहुंचे।  इस मामले में कार चालक चतुर ने शहर पुलिस  स्टेशन में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।  मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

You might also like
Leave a comment