Union Cabinet | शिवसेना-भाजपा फिर से एक साथ आये तो क्या करेंगे ? नारायण राणे ने स्पष्ट बोला 

0

नई दिल्ली (New Delhi), 9 जुलाई : केंद्रीय मंत्रिमंडल (Union Cabinet) का बुधवार को विस्तार हुआ।  राष्ट्रपति भवन (President’s House) में 43 (Union Cabinet) सांसदों ने मंत्री पद (ministerial position) की शपथ ली।  इनमे से चार मंत्री  महाराष्ट्र (Maharashtra) के है।  इनमें एक कैबिनेट मंत्री जबकि तीन राज्यमंत्री शामिल है।  नारायण राणे (Narayan Rane) को कैबिनेट मंत्री पद (cabinet minister post) दिया गया है।  उन्हें लघु और मध्यम उधोग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।  बताया जा रहा है कि कोंकण (Konkan) में शिवसेना (Shiv sena) के सामने चुनौती खड़ी करने के लिए राणे को कैबिनेट मंत्री पद के जरिये ताकत दी गई है।  इस पर राणे ने एक इंटरव्यू में विस्तार से बात की।

शिवसेना (Shiv sena) की जब राज्य में सत्ता थी तो राणे (Narayan Rane) मुख्यमंत्री थे।

इसके बाद जब कांग्रेस (Congress) की सत्ता आई तो उन्होंने पार्टी बदलकर राजस्व मंत्री पद पाया

और अब भाजपा (BJP) में जाकर कैबिनेट मंत्री बन गए है।

इसी कड़ी में राणे से सवाल किया गया कि जहां सत्ता होगी राणे वही जाएंगे ?

इस पर राणे ने कहा कि मैं 39 वर्ष तक शिवसेना में था।

बालासाहेब ठाकरे (Balasaheb Thackeray) ने मुझे कैबिनेट मंत्री और मुख्यमंत्री बनाया था।

लेकिन मैंने कुछ मांगा नहीं था।

लेकिन उन्होंने मुझे दिया।

आज भी मैंने कैबिनेट मंत्री पद मांगा नहीं था,

लेकिन मैं पार्टी के लिए काम करता हूं।

पार्टी उस पर विचार करती है।

इसमें गलत कुछ भी नहीं है।

बालासाहेब का फोटो क्यों नहीं है?

 

बालासाहेब ठाकरे (Balasaheb Thackeray) ने आपको मुख्यमंत्री बनाया।

आपका करियर उन्होंने बनाया।  ऐसा आप बार-बार कहते है।

लेकिन अब यहां पास में प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi), गृहमंत्री शाह (Amit shah) का फोटो हैं।

लेकिन बालासाहेब का फोटो क्यों नहीं है? यह सवाल राणे से किया गया था।

उन्होंने कहा कि मैं बालासाहेब ठाकरे का आदर करता हूं. उन्हें गुरु मानता हूं।

उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) से मेरी जमती नहीं है।

इसकी वजह से मैं शिवसेना छोड़कर बाहर आ गया।

उनसे सवाल किया गया कि भाजपा-शिवसेना हिंदुत्व या और किसी मुद्दे पर

एक साथ आने का निर्णय लेती है तो आप क्या करेंगे ?
उन्होंने कहा कि भाजपा (BJP) नेता जो निर्णय लेंगे वह मान्य होगा।इसे लेकर पार्टी नेतृत्व जो निर्णय लेगी उसके लिए हम तैयार है।

 

You might also like
Leave a comment