उत्तर प्रदेश : मुख्यमंत्री आवास को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, बढ़ाई गई सुरक्षा

June 12, 2020

लखनऊ : समाचार ऑनलाइन – उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल मुख्यमंत्री आवास को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आवास और कई अन्य महत्वपूर्ण जगहों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ये धमकी कॉल सेंटर पर दी गई है। इस धमकी के बाद पुरे परिसर में हड़कंप मच गया।

बढ़ाई गई सुरक्षा –
प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री आवास, 5 कालीदास मार्ग की सुरक्षा बढ़ा दी है। साथ ही बम निरोधी दस्ते व डॉग स्क्वायड की मदद से छानबीन की जा रही है। हालांकि अभी तक बम मिलने के कोई खबर नहीं मिली है। बता दें कि कुछ दिन पहले सीएम योगी को भी जान से मारने की धमकी दी गयी थी। आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया गया था। यूपी पुलिस को धमकी देने वाले कामरान को महाराष्ट्र एटीएस और यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार किया। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।