उप्र में सप्ताह भर मौसम साफ रहने की उम्मीद

0

लखनऊ, पुलिसनामा ऑनलाइन – उत्तर प्रदेश की राजधानी सहित आस-पास के क्षेत्रों में सुबह से तेज धूप खिली है। मौसम विभाग का कहना है कि अब मानसून प्रदेश से विदा ले चुका है और सप्ताह भर मौसम साफ रहने की उम्मीद है। सोमवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, अब सप्ताह भर तक प्रदेश में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। जल्द ही पूर्वांचल में सुबह के दौरान कोहरा भी अपना असर दिखाने लगेगा। सुबह के समय अंचलों में कोहरा और सघन होने लगेगा और ठंड का भी असर बढ़ता दिखेगा।

सोमवार को आगरा का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 20 डिग्री, फैजाबाद का 21 डिग्री, मेरठ का 19 डिग्री और बहराइच का 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रविवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री, जबकि न्यूनतम पारा 20.7 डिग्री दर्ज किया गया था।

You might also like
Leave a comment