खुफिया सूचनाओं को लीक करने वाले विकिलीक्स के संस्थापक ज्युलियन असांजे गिरफ्तार

0

लंदन : पोलीसनामा ऑनलाईन – अमेरिका सहित अन्य देशों के गोपनीय राजनैतिक व सैन्य दस्तावेजों का खुलासा करके दुनियाभर में खलबली मचा देने वाले विकिलीक्स के संस्थापक ज्युलियन असांजे को ब्रिटेन की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इक्वाडोर दूतावास से उसे हिरासत में लिया गया। ब्रिटेन पुलिस ने बुधवार को उसे गिरफ्तार करने की जानकारी दी है। राजनैतिक और सेना के गोपनीय दस्तावेजों का खुलासा करने वाले असांज ने गिरफ्तारी के डर से लंदन के इक्वाडोर दूतावास में आश्रय लिया था।

वर्ष 2012 से वह दूतावास में रह रहा था। प्रर्त्यापण और गिरफ्तारी के डर से उसने 2012 के बाद दूतावास नहीं छोड़ा। आखिरकार ब्रिटेन पुलिस उसे पकड़ने में कामयाब हो ही गई। मिली जानकारी के अनुसार 47 वर्षीय असांज को 11 अप्रैल को मेट्रो पॉलिटीन पुलिस ने इक्वाडोर दूतावास से गिरफ्तार किया। वैसे लंदन पुलिस बुधवार को गिरफ्तारी की बात कह रही है। इक्वाडोर सरकार द्वारा आश्रय देने से इंकार करने के बाद उसने दूतावास में शरण ली थी। उसके बाद ही ब्रिटेन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। लैंगिक शोषण के आरोप मामले में स्वीडन में रह रहे असांज ने प्रर्त्यापण से बचने के लिए इक्वाडोर दूतावास में शरण ली थी।

You might also like
Leave a comment