मंदिर के तहखाने में मिले 2 हज़ार 200 लीटर दारू

0

पिम्परी: पिम्परी चिंचवड पुलिस ने देसी दारू के खिलाफ एक मुहीम शुरू की है जिसमे शहर के अलग-अलग जगहो उसकी बिक्री करने वाले के विरुद्ध मामला दर्ज किया जा रहा है। हिंजवडी पुलिस ने हाथभट्टी के दारू बेचने वाले 11 लोगो पर मुकदमा दर्ज किया है। इसमे 2 महिलाओ के नाम भी शामिल हैं।

हिंजवडी के दत्तवाडी स्थित एक घर के मंदिर के तहखाने में 2 हज़ार 200 लीटर दारू पाया गया। हिंजवडी पुलिस को जानकारी मिली थी कि दत्तवाडी स्थित शिवांजली कॉलोनी के पास हाथभट्टी बिक रही है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने छापा मारा। उस समय वहा पुलिस को कही भी दारू नहीं मिला,ऐसे में पुलिस को संदेह हुआ। पुलिस ने ज्योती अविनाश मारवाडी व पायल येशु मारवाडी और अविनाश मारवाडी से पूछताछ की। उन्होने दारू न होने की बात कही। फिर भी पुलिस का संदेह कम नही हुआ। पुलिस ने घर में भी छापा मारा, लेकिन वहा भी कुछ नही मिला। फिर अचानक पुलिस की नज़र मंदिर पर गयी। वो अजीब दिख रहा था, वहा का फर्श निकला हुआ दिख रहा था। पुलिस ने मंदिर हटाने को कहा। मंदिर हटाते ही वहा का फर्श निकाला गया। फर्श के नीचे बहुत बडा सा तहखाना दिखा। उस तहखाने में बहुत सारे 20 लीटर केन मिले। पुलिस ने नीचे जाकर सारे केन बाहर निकाले। इसमे लगभग 2 हज़ार 200 लीटर दारू पाया गया। गया। जांच में सामने आया कि हिंजवडी, दत्त्वाडी में बडे पैमाने पर कंस्ट्रक्शन का काम शुरू है। यहा काम करने वाले मजदूरो को ये दारू पहुचाया जाता था।

You might also like
Leave a comment