खौफनाक सच्चाई…दुनिया में 38 लाख के करीब पहुंचे कोरोना मरीज, 2,62,238 लोगों की मौत हो गई

0

वॉशिंगटन : समाचार ऑनलाइन – कोरोना का कहर थमता नजर नहीं आ रहा। पुरी दुनिया में कोहराम मचा है। दुनिया भर में 37 लाख, 58 हजार, 718 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 2,62,238 लोगों की मौत हो गई है। 11,82,075 लोग ठीक हो गए हैं। यूरोप में सबसे ज्यादा मामला सामने आया है। यहां अभी तक 15,07,215 मामले सामने आ गए हैं। 1,45,847 लोगों की मौत हो गई है। वहीं एशिया में 2,60,604 मामले सामने आए हैं और 9,808 लोगों की मौत हो गई है।

– रूस जैसे सुविधा संपन्न देश में 88 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 1,77,160 मामले सामने आ गए हैं। मास्को सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। यहां रिकॉर्ड 6,703 मामले सामने आए। बता दें कि इससे पहले पिछले चार दिन देश में 10,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं ब्राजील में बुधवार को 10,503 मामले सामने आए और 615 लोगों की मौत हो गई।

– पाकिस्तान में 1,523 मामले सामने आ गए हैं और 38 लोगों की मौत हो गई है। इस देश में 24,073 मामले सामने आ गए हैं और अब तक 564 लोगों की मौत हो गई है। अब तक 244,778 टेस्ट हो गए हैं। इनमें से पिछले 24 घंटे में 12,196 टेस्ट हुए हैं।

– ब्राजील में बुधवार को 10,503 मामले सामने आए और 615 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा 30 अप्रैल को 7,288 मामले सामने आए थे। वहीं मंगलवार को 600 मौतें हुई थीं। देश में अब तक 1,25,218 मामले सामने आए हैं और 8,536 लोगों की मौत हो गई है।

– इटली में कोरोना वायरस (COVID-19) के एक्टिव केस की संख्या में पिछले 24 घंटे में 6,939 कमी आई है। वहीं इस दौरान 369 लोगों की मौत भी हुई है। 6 मई तक देश में 2,14,457 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 91,528 लोगों का इलाज जारी है। वहीं 29,684 लोगों की मौत हो गई है। 93,245 लोग ठीक हो गए हैं।

– अमेरिका में पिछले 24 घंटे में अमेरिका में 2,073 लोगों की मौत हो गई है। यहां मरने वालों की संख्या बढ़कर 73,095 हो गई है। वहीं अब तक 12,27,430 मामले सामने आ गए हैं। बता दें कि दुनियाभर में 37 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं।

– विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि अप्रैल में हर दिन औसतन 80,000 कोरोना वायरस (COVID-19) के मामले सामने आए। संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा है कि भारत और बांग्लादेश जैसे दक्षिण एशियाई देशों में संक्रमण में वृद्धि देखने को मिल रही है, तो वहीं पश्चिमी यूरोप जैसे क्षेत्र संख्या में कमी आ रही है।

-अंतरारष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने नेपाल को 21.4 करोड़ अमेरिकी डॉलर देने को मंजूरी दी है। आईएमएफ ने कहा कि कोरोना का नेपाल के प्रेषण, पर्यटन और घरेलू गतिविधि पर गंभीर प्रभाव पड़ा है। इस तरह, यह देश की जीडीपी और राजकोषीय स्थिति को काफी हद तक कमजोर कर देगा।

You might also like
Leave a comment