बिहार में बज रहा है फडणवीस का डंका ! भाजपा ने बताया कैसे हुआ फायदा

0

पटना, 11 नवंबर – बिहार विधानसभा चुनाव का नतीजा साफ हो गया है। एनडीए ने जीत दर्ज कर ली है। इसमें महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की योजना और अनुभव का बड़ा फायदा मिला है। यह बयान बिहार भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजय टाइगर ने दिया है। उन्होंने बिहार में जीत का श्रेय देवेंद्र फडणवीस को दिया है।उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव प्रचार में देवेंद्र फड़नवीस ने कई जगह और सभा की और आक्रामक प्रचार किया। पार्टी का पक्ष रखा और विरोधियों की गलती पर निशाना साधा। कुल प्रचार में फडणवीस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी योजना और अनुभव का फायदा मिला।

भाजपा ने बिहार के चुनाव का कामकाज देवेंद्र फडणवीस को सौंपते हुए बिहार का प्रभारी बनाया था। जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने बिहार जितने का इरादा बनाया था। फडणवीस ने कहा था कि भाजपा ने मेरे जैसे कार्यकर्ता को यह जिम्मेदारी दी है। इस जिम्मेदारी को निश्चित रूप से न्याय देने का प्रयास करूंगा । यह चुनाव एनडीए बहुमत से जीतेगी। फड़नवीस ने बिहार चुनाव की जिम्मेदारी संभाली और इस वजह से भाजपा को जीत मिली है।

बावनकुले ने फडणवीस को बिहार में जीत का श्रेय दिया
भाजपा नेता चंद्रशेखर ने कहा है कि बिहार चुनाव में जिस तरह से भाजपा ने संगठन खड़ा किया और पांच वर्षों में जो काम हुआ उसका परिणाम रिजल्ट में नज़र आ रहा है। एनडीए को जनता ने भरपूर वोट दिया है। फडणवीस ने जिस तरह से बिहार चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी संभाली उनकी सफलता बिहार चुनाव में दिख रही है।

भाजपा उपाध्यक्ष प्रसाद लाड ने बिहार जीत का श्रेय फडणवीस को दिया
भाजपा उपाध्यक्ष ने बिहार जीत का श्रेय देवेंद्र फडणवीस को दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव प्रचार के दौरान फडणवीस कोरोना संक्रमित हो गए थे। इसके बाद वह मुंबई लौट आये। मुंबई के सेंट जॉर्ज हॉस्पिटल में इलाज कराकर कोरोना को मात दिया। लेकिन फडणवीस ने चुनाव प्रचार की अपनी जिम्मेदारी निभाई। फडणवीस की रणनीति से जीत मिली है।

You might also like
Leave a comment