चीन की नई चाल…महज 684 किलोमीटर दूर बना रहा कृत्रिम द्वीप, 20 मिनट में भारत आ सकते हैं लड़ाकू विमान

0

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – इस समय जहां पूरी दुनिया कोरोना वायरस के संकट से जूझ रही है, वहीं चीन अपना कारस्तानी में लगा हुआ है। वह साउथ चाइना सी की तर्ज पर हिंद महासागर में नया द्वीप बनाकर भारत के सामने सीधे तौर पर सामरिक चुनौती पेश कर रहा है। भारत से इसकी दूरी महज 684 किलोमीटर की दूरी पर है। इसका खुलासा हाल ही में सैटेलाइट तस्वीरों के जरिए हुआ है। इन तस्वीरों को ओपन सोर्स इंटेलिजेंस एनॉलिस्ट डेटरेसफा ने जारी किया है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस द्वीपों में चीन द्वारा इतने बड़े पैमाने पर निवेश करने के पीछे भारत को घेरने को साजिश है।

घेरने की कोशिश : मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन ने 2016 में अपने कार्यकाल के दौरान चीनी कंपनियों को अपने देश के 16 द्वीप लीज पर दिए थे। ध्यान रहे अब्दुल्ला यामीन के कार्यकाल के दौरान ही भारत और मालदीव के बीच तनाव बढ़ गया था। यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मालदीव यात्रा रद्द कर दी थी। अब चीन यहां साउथ चाइना सी की तर्ज पर बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव के तहत भारत को घेरने की कोशिश कर रहा है।

20 मिनट में भारत आ सकते हैं लड़ाकू विमान : मालदीव हिंद महासागर से आने-जाने वाले जहाजों के मुख्य मार्ग पर स्थित है। इस रास्ते से हर साल अरबों रुपये का व्यापार होता है। दूसरी तरफ भारत पर चीन यहां से कड़ी नजर रख रहा है। यहां से चीनी लड़ाकू विमानों को भारत पहुंचने में 20-25 मिनट का समय लगेगा।

You might also like
Leave a comment