पिछले वर्ष प्रति हेक्टर 25 हज़ार की मांग करने वाले मुख्यमंत्री अब मदद की घोषणा करे

0

उस्मानाबाद , 21 अक्टूबर – स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के नेता और पूर्व सांसद राजू शेट्टी ने उस्मानाबाद में किसानों के खेत पर जाकर समीक्षा दौरा की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए राज्य में बारिश आपदा घोषित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसानों का भारी नुकसान हुआ है। अब समीक्षा करना बंद करे, मुख्यमंत्री आज उस्मानाबाद के दौरे पर है। उन्हें तत्काल मदद की घोषणा करनी चाहिए।

किसानों का न भरपाई होने वाला नुकसान हुआ है । खेतों की फसल के साथ मिटटी और जानवर भी पानी में बह गए है। किसानों के कुएं में मिटटी भर गई है। कुएं से मोटर के जरिये पानी और मिटटी निकाला गया है। इसे लेकर किसान चिंताग्रस्त है। किसान खेतों पर ठीक से जा भी नहीं पा रहे है। इसलिए यह पंचनामा करने का वक़्त नहीं है तत्काल बारिश आपदा घोषित की जाये। मुख्यमंत्री आज उस्मानाबाद के दौरे पर है। उन्हें मदद की घोषणा करनी चाहिए। उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री बनने से पहले पिछले वर्ष नुकसानग्रस्त किसानों को प्रति एकड़ 25 हज़ार रुपए की मदद देने की मांग की थी । अब ठाकरे मुख्यमंत्री है। उन्हें तत्काल किसानों की मदद करनी चाहिए। केंद्र सरकार की तरफ गेंद नहीं डाले। सरकार ने समय पर मदद नहीं की तो शेतकरी संगठन सड़क पर उतरकर लड़ेगी।

नुकसान की समीक्षा दौरा नहीं केंद्र और राज्य सरकार तुरंत महाराष्ट्र में बारिश आपदा घोषित कर तत्काल भरपूर मदद की घोषणा करे। केंद्र और राज्य सरकार ने तुरंत मदद घोषित नहीं की तो हम सड़क पर उतरकर लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों का करीब 50 हज़ार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। इसलिए राज्य सरकार 15 हज़ार करोड़ और केंद्र सरकार आपदा निवारण निधि से 35 करोड़ रुपए की भरपाई दे। पीएम मोदी को किसानों पर ध्यान देकर मदद करनी चाहिए।

मुख्यमंत्री आज उस्मानाबाद के दौरे पर
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोलापुर जिले का दौरा किया है। इस दौरे में उन्होंने वापसी की बारिश में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा करके किसानों से मुलाकात की। अब मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज उस्मानाबाद जिले का दौरा कर रहे है। यहां वह अतिवृष्टि वाले क्षेत्रों में जाएंगे। किसानों और ग्रामीणों से बात करेंगे।

You might also like
Leave a comment