Coronavirus : भारत में 24 घंटे में 204 लोगों की मौत, 8,171 नए मामले, कुल मरीजों की संख्या 1,98,706

0

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – भारत में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। लॉकडाउन का चौथा चरण अब खत्न हो गया है। कल से लॉकडाउन का 5वां चरण शुरू हो गया है हालांकि इसे अनलॉक 1 कहा जा रहा है। इसके बावूजद इसके संक्रमण की रफ्तार धीमी नहीं हुई है। भारत में कोरोना लगातार बढ़ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस का आंकड़ा 1,98,706 पहुंच गया है। इस खतरनाक कोविड-19 महामारी से अब तक 5,598 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

पिछले 24 घंटे में 8,171 मामले सामने आए हैं और 204 लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक 1,98,706 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 97,581 एक्टिव केस हैं। अब तक 5,598 लोगों की मौत हो चुकी है। अच्छी बात यह है कि अब तक 95,526 लोग कोरोना से ठीक हो चुके है।

महाराष्ट्र – महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है और यहां अब तक 70,013 लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया जा चुका है। राज्य में 2,362 लोगों ने वायरस की वजह से दम तोड़ा है।

तमिलनाडु – दूसरा सबसे अधिक प्रभावित राज्य है। यहां अब तक 23,495 नए मामले सामने आ चुके हैं और 184 मरीजों की मौत हुई है।

दिल्ली – दिल्ली में 523 मौत समेत 20,834 मामले और गुजरात में 1,063 मौत समेत 17,200 मामले सामने आए हैं।

You might also like
Leave a comment