कोरोना वायरस : संतोषजनक ! मुंबई में मरीजों के पॉजिटिव होने की रेट 10% तक कम हुई

0

मुंबई, 30 अक्टूबर – शहर, उपनगर में जांच की प्रक्रिया सामान्य है। कोरोना मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है । संतोषकजनक बात ये है कि पहली बार मुंबई में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 10% कम हुई है।

जून महीने तक हर दिन 100 लोगों की जांच होती थी और उस वक़्त पॉजिटिव मरीजों की संख्या 20% थी। काफी प्रयास के बाद मरीजों की संख्या में 5% कमी आई। जबकि अब इंडियन कौंसिल ऑफ़ मेडिकल रिसर्च ने पॉजिटिव मरीजों की संख्या 10% तक कम होने की जानकारी दी है।

पिछले दस दिनों में 1 लाख 31 हज़ार 301 लोगों की जांच में 13 हज़ार 539 लोग पॉजिटिव पाए गए। इससे पहले शुरुआत में 1 लाख 95 हज़ार 668 लोगों की जांच में 31 हज़ार 53 लोग पॉजिटिव पाए गए थे। मुंबई में अक्टूबर महीने में हर दिन 13-15 हज़ार लोगो का टेस्ट किया जा रहा है। 1 लाख 31 हज़ार लोगों की जांच में 58 हज़ार 600 एंटीजन टेस्ट शामिल है। इस जांच में मरीजों की संख्या केवल 5% है। अक्टूबर में एंटीजन से टेस्ट 40% रहा। जबकि दूसरी तरफ आरटीपीसीआर जांच का प्रतिशत 25% कम हुआ है। पिछले दस दिनों में यह संख्या 20% कम हुई है।

संक्रमण की श्रंखला को तोड़ने के लिए सावधानी जरुरी
मनपा के अतिरिक्त आयुक्त सुरेश काकानी ने बताया कि मरीजों की संख्या कम हुई है। इसके बावजूद मास्क, सामाजिक दुरी और सफाई रखना, सेनिटाइज़र का इस्तेमाल करना आम जनजीवन में स्वीकार करना चाहिए। सक्रमण के चक्र को तोड़ने के लिए यह सतर्कता जरुरी है।

You might also like
Leave a comment